देश

UP News: बरेली के हिस्ट्रीशीटर ने हापुड़ के एसपी से मांगी रंगदारी, बोला- 10 लाख दो नहीं तो परिवार समेत मार देंगे

UP News: यूपी में अपराधी इतने बेखौफ हो गए हैं कि पुलिस अधिकारी से ही अब रंगदारी मांगने लगे हैं और जान से मारने की धमकी देने लगे हैं. ऐसे में प्रदेश की जनता कितनी सुरक्षित है, ये एक बड़ा सवाल है. ताजा मामला उत्तर प्रदेश बरेली से सामने आया है. यहां के इज्जतनगर के हिस्ट्रीशीटर रोहित सक्सेना ने हापुड़ के एसपी अभिषेक वर्मा को कॉल कर 10 लाख की रंगदारी मांगी और न देने पर परिवार सहित जान से मार देने की धमकी भी दी है. हालांकि इसके बाद हापुड़ पुलिस की टीम रोहित को पकड़कर ले गई.

बताया जा रहा है कि बरेली में तैनाती के दौरान एसपी अभिषेक वर्मा ने रोहित को जेल भिजवाया था. हापुड़ पुलिस ने जानकारी दी कि बरेली के थाना इज्जतनगर के हिस्ट्रीशीटर रोहित सक्सेना द्वारा एसपी अभिषेक वर्मा के सरकारी नंबरों पर कॉल कर जान से मारने की धमकी दी गई. इसी के साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल भी किया गया है. रंगदारी मांगी गई और न देने पर फर्जी फेसबुक पोस्ट से बनाकर बदनाम करने की धमकी दी गई. इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है.

जाने क्या है मामला

हेड कांस्टेबल अनुज कुमार ने रिपोर्ट में बताया कि वह पुलिस कार्यालय में टेलीफोन ड्यूटी पर तैनात हैं. 28 फरवरी को एक नंबर से कॉल कर व्यक्ति ने अपना नाम रोहित सक्सेना बताया थी. आरोपी ने एसपी अभिषेक वर्मा से बात कराने को कहा. कारण पूछने पर आरोपी ने अभद्रता शुरू कर दी. धमकी दी कि एसपी से दस लाख रुपये रंगदारी चाहिए. ऐसा न करने पर एसपी और उनके परिवार को मौत के घाट उतारने की धमकी दी थी. इसकी जानकारी अनुज ने एसपी को दी. तो वहीं 28 फरवरी को रोहित ने एसपी के सीयूजी नंबर पर भी कॉल की थी. कॉल एसपी के पीआरओ देवेंद्र बिष्ट ने उठाई. आरोपी ने कॉल पर एसपी को अपशब्द कहे. आरोपी ने गाली-गलौज कर सरकारी कार्य में बाधा डाली.

ये भी पढ़ें- UP News: झपकी ने ली तीन की जान, एटा में बड़ा हादसा, फ्लाईओवर से रेलिंग तोड़कर 20 फुट नीचे गिरा ट्रक, दो का इलाज जारी

सनकी है आरोपी, दर्ज है एक दर्जन मुकदमे

इज्जतनगर थाना प्रभारी अरुण श्रीवास्तव ने मीडिया को जानकारी दी कि हिस्ट्रीशीटर रोहित सनकी स्वभाव का है. उस पर रंगदारी, दुष्कर्म, धमकी देने तथा आईटी एक्ट के दर्जन भर मुकदमे बरेली, रामपुर, मुरादाबाद व उत्तराखंड के हरिद्वार में दर्ज हैं. पहले मुरादाबाद के थाना पाकबाड़ा में भी महिला पुलिसकर्मियों को लेकर उसने अभद्र टिप्पणी की थी.

वहीं इस पूरे मामले को लेकर एसपी हापुड़ अभिषेक वर्मा ने कहा कि बरेली में तैनाती के दौरान कई हिस्ट्रीशीटरों व बदमाशों पर उन्होंने कार्रवाई की थी. उनमें रोहित सक्सेना भी शामिल था. वह क्यों बार-बार मुझे व स्टॉफ को कॉल कर धमका रहा था, उसकी गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद ही पता चल सकेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

रूस का सबसे बड़ा हवाई हमला? कीव समेत 12 क्षेत्रों में तबाही, 4 बच्चों समेत 19 की मौत

Russia Ukraine War: रूस ने कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों पर बड़े पैमाने पर…

10 minutes ago

भारत से भिड़ा पाक तो क्या साथ देंगे तुर्किये-सऊदी? समझें मक्का पैक्ट के 3 पेंच

Makka Pact Impact on India Pakistan War: क्या भारत-पाक तनाव में सऊदी अरब और तुर्किये…

11 minutes ago

3 मजबूरियों का यू-टर्न! न..न.. करते पाकिस्तान ने क्यों एक्टिवेट किया मक्का पैक्ट?

Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…

41 minutes ago

राष्ट्र सेवा के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी को बधाई, स्वामी अवधेशानंद गिरि बोले- उनकी राह किसी तपस्या से कम नहीं

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

50 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ…

50 minutes ago

आसीम मुनीर Vs शहबाज शरीफ! ट्रॉफी ‘चोरी’ के बाद अब कुर्सी पर नजर, क्या बड़ा खेल खेल रहे मोहसिन नकवी?

Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ, असीम मुनीर और मोहसिन नकवी के बीच बढ़ती…

57 minutes ago