फोटो ट्विटर
UP News: दीपावली से पहले उत्तर प्रदेश में महिलाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) बड़ा उपहार देने जा रहे हैं. शनिवार को औरैया (Auraiya) पहुंचे सीएम ने जनता को सम्बोधित करते हुए निराश्रित महिला पेंशन की राशि में इजाफा करने की बड़ी घोषणा की. बता दें कि वर्तमान में महिलाओं को पेंशन की धनराशि एक हजार रुपये प्रति माह दी जा रही है. तो वहीं मुख्यमंत्री योगी की घोषणा के बाद माना जा रहा है कि अब ये धनराशि बढ़कर मिलेगी. हालांकि सीएम ने खुद महिलाओं को इस बात के लिए भरोसा दिलाया है कि आने वाले समय में पेंशन की एक हजार की रकम बढ़ा दी जाएगी. इसके बाद से इस योजना का लाभ उठाने वाली महिलाओं में उत्साह का माहौल है.
औरैया के तिरंगा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने जनपद को 688 करोड़ की 145 विकास परियोजनाओं की सौगात दी. इसी के साथ उन्होंने कहा कि आधी आबादी को सम्मान दिए बिना विकास की योजनाओं का मूल्य अधूरा है. इसके बाद ही पेंशन योजना का लाभ उठा रही महिलाओं के लिए पेंशन बढ़ाए जाने की घोषणा की, जिससे महिलाओं में हर्ष की लहर दौड़ गई है. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि “जातिवाद के नाम पर परिवारवाद को बढ़ावा देने वाले आमजन को विकास कार्यों से वंचित रखते थे. हमने जाति-परिवार, क्षेत्र और भाषा के नाम पर सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करने का पाप नहीं किया.”
ये भी पढ़ें- UP: जालौन में शख्स ने डीजल छिड़ककर लड़की को जलाया, पुलिस बोली- दोनों परिवारों में है पुराना विवाद, आरोपी गिरफ्तार
इस मौके पर सीएम योगी ने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला और कहा कि “विजयादशमी के दौरान शांतिपूर्वक सभी कार्यक्रम हुए, लेकिन 2017 से पहले पर्व-त्योहारों पर आशंका के बादल मंडराते थे. इसी के साथ दीपावली को इस बार खास बताते हुए सीएम ने कहा कि इस साल की दीपावली काफी शुभ होगी. दीपावली के दिन हर घर, देवस्थल पर दीपोत्सव से जुड़ेंगे. सीएम ने प्रदेश की जनता से अपील की कि दीपोत्सव का कार्यक्रम तब तक चलना चाहिए, जब तक भगवान श्रीराम भव्य मंदिर में विराजमान न हो जाएं.
महिलाओं और बेटियों को सम्बोधित करते हुए सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटियों को लाभ मिल रहा है. बेटियों के जन्म लेने से स्नातक की पढ़ाई तक सरकार 15 हजार रुपए दे रही है. इस मौके पर सीएम ने एक और उपहार देते हुआ कहा कि अब नए सत्र से धनराशि को बढ़ाकर 25 हजार रुपये करने का फैसला किया गया है. इस मौके पर सीएम ने परिषदीय स्कूल में पढ़ने वाले आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए कहा कि “बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को दो यूनिफॉर्म, जूता, मोजा, बैग, किताब, स्वेटर देने की व्यवस्था तय कर दी गई है. दाखिला होने पर 1,200 रुपये परिवार के अकाउंट में चले जाते हैं.”
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…