इंग्लैंड टीम के खिलाड़ियों को आउट करने के बाद जश्न मनाते भारतीय खिलाड़ी (सोर्स-X)
World Cup India vs England Live: वर्ल्ड कप 2023 के 29वें मैच में आज टीम इंडिया ने इंग्लैंड को बुरी तरह हरा दिया है. टॉस हारने के बाद टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी. टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर फ्लॉप साबित हुआ, पहले शुभमन गिल फिर विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के जल्दी आउट होने के बाद टीम मुसीबत में पड़ गई. कप्तान रोहित शर्मा के 87 और सूर्य कुमार यादव के 49 रनों की पारी ने टीम इंडिया को 229 रनों तक पहुंचाया.
230 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम ने अच्छी शुरुआत की लेकिन उसके बाद टीम का कोई भी प्लेयर भारतीय बॉलिंग के आगे टिक न सका. नतीजा ये कि टीम इंडिया ने यह मैच 100 रनों की शानदार जीत हासिल की है. बता दें कि टीम इंडिया की बैटिंग की शुरुआत तो खराब थी और अंत तक मुश्किल से टीम 229 रनों तक पहुंची लेकिन गेंदबाजी और फील्डिंग के मोर्चे पर बेहतरीन प्रदर्शन के चलते टीम इंडिया ने आसानी से डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को घुटनों पर ला दिया.
मोहम्मद शमी ने आज के मैच में 4 विकेट लिए. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह के तीन विकेट और कुलदीप यादव रवींद्र जडेजा की बॉलिंग के दम पर भारत ने वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को शर्मनाक हार का मजा चखाया है. भारतीय टीम 6 में से 6 जीत के साथ वर्ल्ड कप 2023 के पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है. टीम का अगला मुकाबला 2 नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ मुंबई में होगा.
मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…
चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…
Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…
Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…
ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…
दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…