देश

हिंदू देवी-देवताओं की ऑनलाइन अश्लील तस्वीरें बेची जाने पर सख्त हुईं स्वाति मालीवाल, दिल्ली पुलिस को FIR दर्ज करने के दिए निर्देश

हिंदू देवी-देवताओं की अश्लील तस्वीरें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बिक्री करने का मामला सामने आया है. जिसको लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल से इसकी शिकायत की गई है. शिकायत मिलने के बाद स्वाति माीवाल ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली पुलिस को FIR दर्ज करने के साथ ही कार्रवाई की रिपोर्ट देने को कहा है.

स्वाति मालीवाल से की गई शिकायत

दिल्ली महिला आयोग की चीफ ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें एक शख्स के जरिए शिकायत मिली थी कि ऑनलाइन हिंदू देवी-देवताओं की अश्लील तस्वीरें बेची जा रही हैं. शिकायतकर्ता ने ईमेल के जरिए कुछ तस्वीरों को भी भेजा है. जिसमें हिंदू देवी-देवताओं को अश्लील दिखाया गया है.

दिल्ली पुलिस को कार्रवाई के दिए निर्देश

स्वाति मालीवाल ने कहा कि यह कृत्य निंदनीय है. इससे हिंदू धर्म में आस्था रखने वालों को ठेस पहुंची है और सामाजिक सौहार्द बिगड़ने का डर है. उन्होंने कहा कि ये बेहद ही गंभीर मामला है. ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है. इसके साथ ही इस मामले में की जाने वाली कार्रवाई की रिपोर्ट भी तलब की गई है. जिससे उचित कार्रवाई की जा सके. इस घटना के बाद से लोगों के अंदर आक्रोश है. स्वाति मालीवाल ने ऑनलाइन बेची जा रही अश्लील तस्वीरों को तत्काल प्लेटफॉर्म से हटाने की भी मांग की है.

कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की

महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने आगे कहा कि इस मामले से जुड़ी सारी जानकारी पुलिस को उपलब्ध करवा दी गई है. दिल्ली पुलिस की तरफ से आरोपियों के खिलाफ नोटिस भी जारी की गई है. जिसमें अब तक पुलिस की तरफ से की गई कार्रवाई से जुड़ी रिपोर्ट को भी मांगा गया है.

यह भी पढ़ें- Kerala: ईसाइयों की प्रार्थना सभा में 3 धमाके, एक व्यक्ति की मौत, करीब 2 दर्जन घायल, जांच के लिए NIA की टीम रवाना

बता दें कि ऑनलाइन अश्लील तस्वीरों को बेचे जाने से हिंदू समाज में रोष है. लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि पुलिस की तरफ से ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए जो नजीर पेश करे. जिससे ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति न हो.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

15 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

33 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

45 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

58 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

1 hour ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

1 hour ago