बृजभूषण शरण सिंह (फोटो: ट्विटर)
Ayodhya: भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. एक ओर जहां पहलवानों ने उनके ऊपर गम्भीर आरोप लगा रखे हैं और इसी के चलते उनके खिलाफ खाप पंचायत सहित कई किसान नेता उतर आए हैं, तो वहीं अपने पक्ष में संतों को एकजुट कर महारैली करने की घोषणा पर भी पानी फिर गया है. क्योंकि प्रशासन ने उनकी रैली को इजाजत नहीं दी है. यानी 5 जून को अयोध्या में होने वाली रैली रद्द हो गई है.
बता दें कि भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने 5 जून को जनचेतना महारैली करने का आह्वान किया था. इसकी कमान कुछ दिन पहले अयोध्या के प्रमुख साधु-सतों ने बैठक कर संभाल ली थी. इस कार्यक्रम में देश भर से लगभग 10 लाख से अधिक साधु-संतों के शामिल होने का दावा किया गया था. बताया जा रहा था कि भाजपा सांसद ये महारैली अपने पक्ष में कर रहे हैं. इसी के साथ ये भी खबर सामने आई थी कि इस महारैली में पाक्सो एक्ट में बदलाव को लेकर भी मांग की जाएगी. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है. खुफिया संगठनों को सक्रिय कर दिया गया है. वहीं इस रैली को लेकर बृजभूषण शरण सिंह ने शुक्रवार को ऐलान किया है कि अयोध्या में होने वाली जन चेतना रैली स्थगित की जा रही है. बीजेपी सांसद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके कहा कि पुलिस जांच के चलते इस रैली को फिलहाल के लिए स्थगित किया जा रहा है. इसी के साथ उन्होंने कहा कि, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का सम्मान करते हुए ये निर्णय लिया है.
ये भी पढ़ें- मोदी सरकार के नौ साल : 2024 का किला फतह करने के लिए बीजेपी ने कसी कमर, आज से शुरू हो रहा मेगा जनसंपर्क अभियान
अयोध्या जिला प्रशासन ने भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को पांच जून को होने वाली रैली की अनुमति नहीं दी है. एक अधिकारी ने शुक्रवार को मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि बीजेपी सांसद को अयोध्या में रैली करने की इजाजत नहीं दी गई. अंचल अधिकारी (अयोध्या) एसपी गौतम ने मीडिया को बताया कि, विश्व पर्यावरण दिवस पर पांच जून को होने वाले अन्य कार्यक्रमों के मद्देनजर सिंह की ओर से मांगी गई अनुमति को खारिज कर दिया गया है. उन्होंने आगे बताया कि, सांसद बृजभूषण शरण सिंह की ओर से भाजपा पार्षद चमेली देवी ने अयोध्या में होने वाली जन चेतना महारैली के लिए अनुमति मांगी थी, लेकिन विश्व पर्यावरण दिवस को देखते हुए मांगी गई अनुमति को खारिज कर दिया गया है.
बता दें कि बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर पहलवानों ने यौन शोषण जैसा गंभीर आरोप लगाया है. इस मामले में उनके ऊपर पाक्सो एक्ट में मामला दर्ज है. इसी के बाद से पहलवान उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक सहित प्रमुख पहलवान 23 अप्रैल से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से भाजपा सांसद हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Pakistan News: पाकिस्तानी स्कॉलर मुफ्ती तारिक मसूद के महिलाओं पर दिए आपत्तिजनक बयान पर बवाल.…
फिल्म निर्माता अनुप्रिया नागर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है.…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली के द्वारका में…
प्रधानमंत्री मोदी और पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय…
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक मामलों में…
अमर फारूकी की किताब Governors of Empire बताती है कि कैसे ईस्ट इंडिया कंपनी व्यापार…