खेल

UP News: अलीगढ़ की मुस्कान खेलेंगी एशिया कप, भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हुआ चयन

प्रकाश सिंह

Aligarh: क्रिकेट के क्षेत्र में दिन-बा-दिन लड़कियां आगे बढ़ रही हैं. इसी कड़ी में अलीगगढ़ जिले की मुस्कान मलिक का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन हो गया है. मुस्कान मलिक थाना सिविल लाइंस इलाके के जमालपुर राशन वाली गली की रहने वाली हैं. इस खबर के बाद से पूरे इलाके में मुस्कान के चर्चे हैं और परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है. तो वहीं मुस्कान के खेलते हुए कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. तो वहीं परिजन मोहल्ले में मिठाई बांटते नहीं थक रहे हैं. बता दें कि मुस्कान आने वाले दिनों में अफगानिस्तान में होने वाले एशिया कप में खेलेंगी.

मुस्कान नहीं शामिल होती थी घर के किसी कार्यक्रम में

क्रिकेट के प्रति मुस्कान की लगन को इसी से जाना जा सकता है कि वह अपने खेल से कभी समझौता नहीं करती थीं. बताया जा रहा है कि वह कभी भी घर परिवार के किसी भी शादी या अन्य कार्यक्रम में शामिल भी नहीं होती थीं और पूरी तरह से अपने खेल में ध्यान देती थीं. मुस्कान के पिता शाहिद मलिक ने बताया कि वह 6 वर्ष की उम्र से ही अपने भाई के साथ खेलने के लिए जाती थी और उसने कड़ी मेहनत की. कभी भी खेल को नहीं छोड़ा. उसको अपने खेल से इतना प्रेम था कि वह शादी समारोह या अन्य आयोजनों में भी जाना पसंद नहीं करती थी. आज उसकी कड़ी मेहनत का फल है कि उसका भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है.

ये भी पढ़ें- Team India: अंबाती रायुडू का जिक्र कर अनिल कुंबले ने साधा शास्त्री-कोहली पर निशाना! इस बयान ने मचाई टीम इंडिया में हलचल

बेंगलुरु में ले रही हैं प्रशिक्षण

मुस्कान के बड़े भाई राशित मलिक ने बताया कि, वर्तमान समय में बेंगलुरु में चल रही प्रशिक्षण शिविर में मुस्कान हिस्सा ले रही है. आगामी समय में अफगानिस्तान में होने वाले एशिया कप में उनको खेलने का मौका मिलेगा. वह अलीगढ़ की पहली महिला क्रिकेटर हैं जो भारतीय महिला क्रिकेट टीम ए में खेलेंगी. हम दुआ करते हैं कि वह देश और शहर का नाम रोशन करती रहें. वहीं मुस्कान की मां अनीशा और चाचा इमरान मलिक ने भी खुशी जताई है. मां ने बताया कि उन्होंने कभी भी अपनी बेटी को बेटे से कम नहीं समझा. इसीलिए बेटी ने आज नाम रोशन किया है.

8 साल की उम्र में ज्वाइन की थी क्रिकेट एकेडमी

मुस्कान मालिक ने 8 वर्ष की उम्र से क्रिकेट एकेडमी में क्रिकेट खेलना शुरू किया था. 19 वर्षीय सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर मुस्कान के खाते में कई अर्धशतक शामिल हैं. जानकारी सामने आ रही है कि, मुस्कान ने महुआ खेड़ा स्थित अलीगढ़ के स्कूल में मसुदुज्जफर अमीनी से भी प्रशिक्षण लिया.

मुस्कान के कोच ने ही रिंकू सिंह को भी दिया था प्रशिक्षण

मुस्कान के कोच ने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हुए अलीगढ़ का नाम रोशन करने वाले रिंकू सिंह को भी प्रशिक्षण दिया है. कोच ने मुस्कान का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन होने पर खुशी जाहिर करने के साथ कहा है कि यह मुस्कान की कड़ी मेहनत का फल है जो उसका भारतीय टीम में चयन हुआ है. मैं और बच्चियों से कहना चाहता हूं कि वह क्रिकेट सहित अन्य खेलों में आगे आकर हिस्सा लें.

रिंकू सिंह के बाद मुस्कान का चयन, खुशी की बात है

अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल के संचालक अर्जुन सिंह फकीरा ने कहा कि, आईपीएल में रिंकू सिंह के उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद उनके स्कूल की खिलाड़ी मुस्कान मलिक का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन होना एक बहुत ही खुशी की बात है. कुछ दिन पूर्व लोग सिर्फ रिंकू सिंह का नाम ले रहे थे अब मुस्कान मलिक का नाम भी सुर्खियों में आ गया है. मुस्कान मलिक ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम में जाकर अलीगढ़ का नाम रोशन किया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

कोर्ट की पुरानी रिकॉर्डिंग मांगने का कानूनी हक नहीं; कर्नाटक हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

कर्नाटक हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मुकदमों से जुड़े पक्षकारों को अदालत की कार्यवाही…

6 minutes ago

‘रावण जला या एटम बम गिरा?’ पुतले में ठूंस दिए इतने पटाखे, VIDEO देख उड़े लोगों के होश

Ravan Dahan Viral Video: दशहरे पर रावण दहन का एक कथित वायरल वीडियो चर्चा में…

6 minutes ago

हैप्पी होगी दिवाली..! करोड़ों नहीं दिल्ली में 15 लाख का घर, जानें कैसे होगा आपका?

DDA Flat in Delhi for 15 Lakh: दिल्ली विकास प्राधिकरण ने नरेला में 25% छूट…

15 minutes ago

भारत-पोलैंड रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, पीएम मोदी और डोनाल्ड टस्क की अहम मुलाकात; रक्षा-व्यापार पर नजर

पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हैदराबाद हाउस में…

24 minutes ago

नक्सलियों से जंग में गंवा दिया था पैर! अब एशियन पैरा गेम्स में रचा इतिहास, जीता गोल्ड

पूर्व CRPF CoBRA कमांडो तोमन कुमार ने एशियन पैरा गेम्स में शीतल देवी के साथ…

26 minutes ago