सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो फाइल)
UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. मामला बलिया (Ballia) जिले से सामने आया है. इस सम्बंध में रविवार को पुलिस ने जानकारी दी और कहा कि मामले में जांच की जा रही है.
पूरे प्रकरण को लेकर बैरिया के थाना प्रभारी धर्म वीर सिंह ने बताया कि, बैरिया कस्बे के रहने वाले धनंजय कुमार सिंह की शिकायत पर शनिवार को भाजपा के एक स्थानीय नेता मनोज कुमार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. मनोज कुमार सिंह दोकटी थाना क्षेत्र के कर्ण छपरा गांव की निवासी है और उसके खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता (IPC) तथा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) संशोधन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. थाना प्रभारी ने आगे बताया कि, पूरे प्रकरण में शिकायतकर्ता धनंजय कुमार सिंह ने शिकायती पत्र दिया है. धनंजय कुमार सिंह ने यह प्रार्थना पत्र पुलिस अधीक्षक (एसपी) को दिया था जिस पर एसपी ने सात दिसंबर को मामला दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया है. फिलहाल पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है.
ये भी पढ़ें- UP Politics: PM मोदी को टक्कर देने के लिए वाराणसी में उतरेंगे नीतीश कुमार, लोकसभा को लेकर JDU का ये है मास्टर प्लान
थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायतकर्ता धनंजय कुमार सिंह ने शिकायती पत्र में कहा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र द्वारा गुलदस्ता भेंट करने का एक फोटो समाचार पत्रों में प्रकाशित हुआ था और वही फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था. आरोपी मनोज कुमार सिंह ने इस तस्वीर को एडिट कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो हटा दी और उसकी जगह पर मुख्य सचिव के साथ अपनी तस्वीर लगा ली और फिर इसे फेसबुक पर शेयर कर दिया. आरोपी ने 22 नवंबर को एडिट की हुई ये फोटो पोस्ट की थी.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक, आरोपी मनोज कुमार सिंह बैरिया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय और कांग्रेस के टिकट पर बहुत पहले चुनाव लड़ चुका है. फिलहाल तो वह खुद को भाजपा उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य होने का दावा करता है. हालांकि पुलिस उसकी पूरी कुंडली खंगालने में जुटी है.
-भारत एक्सप्रेस
ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…
सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…
Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…
दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…
Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…