देश

PM Modi’s Varanasi Visit: PM मोदी काशी का करेंगे दो दिवसीय दौरा, 1000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

सौरभ अग्रवाल
PM Modi’s Varanasi Visit: मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंच रहे हैं. इसके मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी की ओर से काशी में उनके भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है. इसके साथ ही जिला प्रशासन भी तमाम तैयारियों में लगा हुआ है. काशी प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र की जनता के लिए 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से तैयार हुई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. साथ ही काशी की जनता से पीएम मोदी संवाद स्थापित करेंगे और 2024 के लोकसभा चुनाव के प्रचार का शंखनाद करेंगे.

विकसित भारत संकल्प यात्रा में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री के दो दिवसीय दौरे को देखते हुए न केवल जिला प्रशासन बल्कि भाजपा की ओर से भी जोर शोर से तैयारियां की जा रही हैं. इस सम्बंध में उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि, प्रधानमंत्री 17 दिसंबर की दोपहर काशी आएंगे. नदेसर स्थित कटिंग मेमोरियल ग्राउंड में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे और प्रतिभागियों से संवाद करेंगे. इसके बाद शाम को नमो घाट पर काशी तमिल संगमम कार्यक्रम में आने वाले दक्षिण भारतीय मेहमानों से मिलेंगे और गंगा आरती देखेंगे. इसी के साथ उन्होंने बताया कि, पीएम का रात्रि विश्राम बीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस में प्रस्तावित है.

ये भी पढ़ें- UP Politics: PM मोदी को टक्कर देने के लिए वाराणसी में उतरेंगे नीतीश कुमार, लोकसभा को लेकर JDU का ये है मास्टर प्लान

मंदिर का करेंगे लोकार्पण

18 दिसंबर को प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से उमरहां पहुंचेंगे और यहां पर स्वर्वेद मंदिर का लोकार्पण करेंगे. इस मौके पर वह जनता से संवाद स्थापित करेंगे. इसके बाद उनकी जनसभा होगी. बता दें कि प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए बरकी में तैयारियां की जा रही है. भाजपा के पदाधिकारियों व जिला प्रशासन के अफसरों ने जनसभा स्थल पर होने वाली तैयारियों को लेकर भागदौड़ शुरू कर दी है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बंदोबस्त किए जा रहे हैं.

नमो घाट, फुलवरिया फोरलेन समेत 15 से अधिक परियोजनाओं की देंगे सौगात

काशी आगमन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार परियोजनाओं की सौगात देंगे. इनमें नमो घाट, फुलवरिया फोरलेन, दो रेलवे ओवरब्रिज, राइफल शूटिंग रेंज, पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में 50 बेड का आवासीय भवन, शिवपुर में ड्रग वेयर हाउस, डायट का ट्रेनिंग सेंटर, बीएलडब्ल्यू में टीचिंग रूम लैब, पांच बड़ी और 15 छोटी सड़कों के अलावा 15 से अधिक परियोजनाएं शामिल हैं.

स्वर्वेद मंदिर परिसर में बनेगा हेलीपैड

उमरहां स्थित स्वर्वेद मंदिर का लोकार्पण करने के लिए प्रधानमंत्री पहुंचेंगे. इसलिए यहां पर भी उनके आगमन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. मंदिर के उत्तरी छोर पर हेलीपैड बनाया जाएगा. हेलीपैड के पास ही जनसभा स्थल बनाया जा रहा है. इसी के साथ मंदिर के चारों ओर सुचारू रूप से आवागमन के लिए पक्के रास्ते का निर्माण कराए जाने की तैयारी की जा रही है. बता दें कि इससे पहले दिसंबर 2021 में भी प्रधानमंत्री स्वर्वेद मंदिर आ चुके हैं. यहां उन्होंने करीब 50 हजार लोगों को संबोधित किया था.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

Archana Sharma

Recent Posts

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

10 minutes ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

14 minutes ago

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

23 minutes ago

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

40 minutes ago

CEC और EC की कानूनी छूट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; आरजेडी सांसद मनोज झा की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…

44 minutes ago

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

50 minutes ago