यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ
UP News: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर राजनीति दलों में जमकर बयानबाजी हो रही है और जुबानी जंग तेज हो गई है. एक ओर जहां विपक्ष भाजपा सरकार पर हावी होने के लिए हर तिकड़म भिड़ा रहा है तो वहीं भाजपा की ओर से मोर्चा सम्भाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जमकर पलटवार कर रहे हैं और देश हित के हर मुद्दे पर सपा सहित अन्य विपक्षी पार्टियों को घेर रहे हैं. उन्होंने ताजा हमला सपा पर बोलते हुए कहा है कि, पिछली सरकार आगरा में औरंगजेब के नाम पर मुगल म्यूजियम बना रही थी, हमने कहा कि मुगल का यहां से क्या संबंध है?, छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर बनाओ. तो वहीं उन्होंने कहा कि, शिवाजी म्यूजियम बनवा रहे हैं.
मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की 350वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया और सपा को घेरते हुए कहा कि, “जब समाजवादी पार्टी सत्ता में थी तब आगरा में मुगल बादशाह औरंगजेब की याद में एक संग्रहालय बनाया गया था, जबकि हमारी सरकार आगरा में ही छत्रपति शिवाजी महाराज के लिए एक संग्रहालय बना रही है और छत्रपति शिवाजी महाराज की यादों को संरक्षित कर रही है.”
इसी के साथ उन्होंने सपा पर फिर से निशाना साधते हुए कहा कि, किसी भारतीय का मुगल आक्रमणकारियों से संबंध नहीं हो सकता है. आगे उन्होंने कहा कि, यही बड़ी वजह है, कि मोदी सरकार ने भारतीय नौसेना के लिए शिवाजी महाराज के प्रतीक को अपनाया है. वहीं मुख्यमंत्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज को याद करते हुए कहा कि, “छत्रपति शिवाजी महाराज की उत्तर प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण प्रासंगिकता है.” सीएम ने महाराज के राज्याभिषेक को लेकर बताया कि,” उनका राज्याभिषेक करने वाले पुजारी काशी के गंगा भट्ट थे.” इस मौके पर मुख्यमंत्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज पर लिखी गई कविताओं को लेकर बोले कि,”कानपुर में पैदा हुए कवि भूषण ने छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता की प्रशंसा करते हुए कविताओं की रचना की थी.”
-भारत एक्सप्रेस
Bollywood Celebrities Diwali: बॉलीवुड सितारों की दिवाली में परिवार, परंपरा, पूजा और ग्लैमर का खूबसूरत…
Mamata Banerjee Parliament Street Case: दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…
Tarbela Dam Accident: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित तरबेला 5वें विस्तार जलविद्युत परियोजना में निर्माण…
Iran US Negotiations: ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका के साथ किसी…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल…
कैंसर के इलाज को सस्ता बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने…