दारोगा ने गोली मारकर की आत्महत्या
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यूपी पुलिस के एक दारोगा ने खुद को सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर खुदकुशी कर ली. दारोगा महानगर स्थित न्यू हैदराबाद में अपने आवास पर रह रहा था. जहां उसने आत्महत्या की. दारोगा के आत्महत्या करने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के आलाधिकारी पहुंच गए. पुलिस ने शुरुआती जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. वहीं दारोगा की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है.
मिली जानकारी के मुताबिक, 54 वर्षीय दारोगा ज्ञान सिंह पुलिस लाइन में तैनात थे. उन्होंने पहले अपने साले को फोन किया और उससे अंतिम संस्कार की तैयारी करने को कहा. उसके बाद उन्होंने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली. गोली चलने की आवाज सुनते ही आस-पास के लोग कमरे में पहुंचे, जहां दारोगा का शव खून से लथपथ पड़ा मिला. दारोगा ज्ञान सिंह कन्नौज जिले के तिर्वा थाना इलाके के सिल्सरा गांव के रहने वाले थे. उनका पूरा परिवार अभी कानपुर में रह रहा है.
ये भी पढ़ें- उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर कसा तंज, बोले- केवल ईडी, सीबीआई और आईटी हैं NDA के तीन सबसे मजबूत दल
दारोगा के आत्महत्या करने की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस के तमाम आलाधिकारी भी पहुंच गए. दारोगा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है. मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है. इसके साथ ही पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…
दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…
Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…