देश

UP News: स्कूल में घुसकर शौहर ने छात्रों के सामने शिक्षिका को बोला तलाक-तलाक-तलाक, मामला दर्ज

Barabanki: तीन तलाक को लेकर बने कानून और की जा रही कार्रवाई का कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है और इस तरह के मामले दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं. तो वहीं तीन तलाक से जुड़ा चौंका देने वाला ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से सामने आया है. पति ने स्कूल में पढ़ा रही पत्नी को छात्रों के सामने तीन तलाक दे दिया. पीड़िता एक निजी विद्यालय की एक शिक्षिका है. पति की इस बेहूदा हरकत के बाद महिला ने सोमवार को शहर कोतवाली में पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और तीन तलाक का मुकदमा दर्ज करा दिया है.

पीड़िता ने पुलिस के सामने बयां किया अपना दर्द

इस पूरे मामले को लेकर शहर की बेगमगंज निवासी तमन्ना ने शहर कोतवाली में तहरीर दी है जिसमें उसने कहा कि उनका निकाह 2020 में फिरोजाबाद जिले के करीमगंज निवासी शकील के साथ हुआ था. कुछ ही दिनों बाद ससुरालवालों ने दहेज के रूप में दो लाख रुपए न दिए जाने को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था और फिर मायके भेज दिया. तो वहीं दूसरी ओर उसे बिना बताए उसके शौहर शकील सऊदी अरब चला गया. तमन्ना ने आगे बताया कि, जब उसे ये बात पता चला कि उसका शौहर सऊदी चला गया है तो वह ससुराल फिरोजाबाद पहुंची. ससुरालवालों ने घर के अंदर उसे घुसने नहीं दिया. इसके बाद वह मायके लौट आई और एक निजी स्कूल में शिक्षिका की नौकरी करने लगी. हाल ही में शकील सऊदी अरब से लौटा और फिर उसे तलाक देने की धमकी दी. इस पर रोती और गिड़गिड़ाती रही. फिर भी वे लोग नहीं पसीजे और तीन दिन पहले यानी 24 अगस्त को जब वह स्कूल में पढ़ा रही थी, तभी पति शकील कक्षा में पहुंचा और स्कूली बच्चों के सामने ही उसे तीन बार तलाक बोल दिया.

ये भी पढ़ें- Lakhimpur Kheri: थिएटर में गदर-2 देखने गए युवक की हार्ट अटैक से मौत, मचा हड़कंप

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, जब तक वह कुछ समझ पाती और कोई जवाब देती या कुछ कहती, तब तक उसका शौहर स्कूल के बाहर चला गया. वहीं इस पूरे मामले में शहर कोतवाल संजय मौर्य ने कहा है कि, विवाहिता की तहरीर पर पति शकील, पहली पत्नी के दो पुत्रों और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी. जो दोषी होगा उसे सजा मिलेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

किसी को घसीटा, किसी को उठाया: दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर पुलिस का कड़ा एक्शन, लखनऊ तक हाई अलर्ट जारी

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के चलते 1,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया…

24 minutes ago

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच राहुल का वीडियो संदेश, बोले- लड़ाई संविधान बचाने की है, कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार, आरएसएस और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा…

1 hour ago

दिल्ली दंगे: कड़कड़डूमा कोर्ट ने ‘आप’ के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को ठहराया दोषी

कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…

2 hours ago

नाना पाटेकर के निधन की असली वजह आई सामने, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने? गोवा पुलिस ने किया खुलासा

Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…

2 hours ago

डिफेंस एक्सपोर्ट में अडाणी डिफेंस का जलवा, SIDM Champion Award 2026 से हुआ सम्मानित

Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…

2 hours ago