जुगेंद्र सिंह यादव (लाल घेरे में) अखिलेश यादव के साथ
UP News: उत्तर प्रदेश के एटा जिले से समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसके बाद से ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जुगेंद्र पर 90 मुकदमें दर्ज हैं और पुलिस ने उसके सिर पर 25 हजार का इनाम रखा था.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक, जुगेंद्र सिंह यादव के साथ ही उसका परिवार भी एटा की राजनीति में काफी दखल रखता है, जहां उनका भाई रामेश्वर सिंह यादव पिछले एक साल से जेल में बंद हैं. तो वहीं जुगेंद्र सिंह यादव की पत्नी एटा की जिला पंचायत अध्यक्ष हैं और इनके ही सहारे फरार जुगेंद्र राजनीति में बराबर अपनी पैठ बनाए हुए थे.
फिलहाल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव को गिरफ्तार कर कोतवाली नगर लाया गया है. इस मौके पर कोतवाली नगर एडिशनल एसपी धनंजय सिंह कुशवाहा के साथ सीओ सिटी राजकुमार सिंह, सीओ अलीगंज विक्रांत द्विवेदी मौजूद थे. वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोतवाली नगर पर लगभग एक दर्जन से अधिक थानों का फोर्स लगाया गया है. शहर के घंटाघर से लेकर हाथी गेट तक तक नाकेबंदी की गई है. गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने जुगेंद्र सिंह यादव को कोर्ट में पेश किया है. इस सम्बंध में सीओ सिटी राजकुमार सिंह ने पूरी जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि मथुरा पुलिस और एटा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जुगेंद्र सिंह को मथुरा के जैतपुर से गिरफ्तार किया गया है.
बताया जा रहा है कि जुगेंद्र सिंह यादव सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव के रिश्तेदार हैं. जुगेंद्र की साली की शादी रामगोपाल यादव के यहां हुई है. बताया जाता है कि जो आरोप जुगेंद्र पर लगे हैं, वो सभी बसपा सरकार के समय के हैं. जुगेंद्र सिंह यादव की पुलिस को पिछले चार महीनों से तलाश थी और पुलिस ने सपा नेता पर 25 हजार का इनाम भी रखा था.
-भारत एक्सप्रेस
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिरोजाबाद के भूरी सिंह को एससी-एसटी एक्ट के आरोपों से मुक्त कर…
ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल…
योगी सरकार के 10वें दीपोत्सव के लिए रामनगरी अयोध्या पूरी तरह सजने लगी है. 7…
हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…
सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…
कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…