Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News: एटा के सपा नेता जुगेंद्र सिंह यादव गिरफ्तार, 90 मुकदमों में चल रहे थे फरार, पुलिस ने रखा था 25 हजार का इनाम

UP Crime: एटा पुलिस ने जुगेंद्र सिंह यादव पर 25 हज़ार का इनाम रखा था. सपा प्रमुख अखिलेश यादव के काफी करीबी बताए जाते हैं. उन पर डकैती और छेड़छाड़ का आरोप है.

जुगेंद्र सिंह यादव (लाल घेरे में) अखिलेश यादव के साथ

UP News: उत्तर प्रदेश के एटा जिले से समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसके बाद से ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जुगेंद्र पर 90 मुकदमें दर्ज हैं और पुलिस ने उसके सिर पर 25 हजार का इनाम रखा था.

अब पत्नी है जिला पंचायत अध्यक्ष, भाई भी है जेल में

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, जुगेंद्र सिंह यादव के साथ ही उसका परिवार भी एटा की राजनीति में काफी दखल रखता है, जहां उनका भाई रामेश्वर सिंह यादव पिछले एक साल से जेल में बंद हैं. तो वहीं जुगेंद्र सिंह यादव की पत्नी एटा की जिला पंचायत अध्यक्ष हैं और इनके ही सहारे फरार जुगेंद्र राजनीति में बराबर अपनी पैठ बनाए हुए थे.

पढ़ें इसे भी- Satish Kaushik Death: सतीश कौशिक के निधन पर राजनेताओं ने जताया दुख, PM मोदी ने कहा – “उनकी रचनाएं दर्शकों का मनोरंजन करती रहेंगी”

कोतवाली नगर पर है भारी सुरक्षा व्यवस्था

फिलहाल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव को गिरफ्तार कर कोतवाली नगर लाया गया है. इस मौके पर कोतवाली नगर एडिशनल एसपी धनंजय सिंह कुशवाहा के साथ सीओ सिटी राजकुमार सिंह, सीओ अलीगंज विक्रांत द्विवेदी मौजूद थे. वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोतवाली नगर पर लगभग एक दर्जन से अधिक थानों का फोर्स लगाया गया है. शहर के घंटाघर से लेकर हाथी गेट तक तक नाकेबंदी की गई है.  गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने जुगेंद्र सिंह यादव को कोर्ट में पेश किया है. इस सम्बंध में सीओ सिटी राजकुमार सिंह ने पूरी जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि मथुरा पुलिस और एटा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जुगेंद्र सिंह को मथुरा के जैतपुर से गिरफ्तार किया गया है.

रामगोपाल यादव का है सगा रिश्तेदार

बताया जा रहा है कि जुगेंद्र सिंह यादव सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव के रिश्तेदार हैं. जुगेंद्र की साली की शादी रामगोपाल यादव के यहां हुई है. बताया जाता है कि जो आरोप जुगेंद्र पर लगे हैं, वो सभी बसपा सरकार के समय के हैं. जुगेंद्र सिंह यादव की पुलिस को पिछले चार महीनों से तलाश थी और पुलिस ने सपा नेता पर 25 हजार का इनाम भी रखा था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital