देश

लंबे समय तक मुलायम के साथ रहे पूर्व मंत्री सीपी राय हुए कांग्रेसी

मुलायम सिंह यादव के समाजवादी जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्रित्व काल में महामंत्री और प्रवक्ता रहे, समाजवादी पार्टी के संस्थापकों में से एक, संस्थापक महामंत्री रहे, मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) एवं अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सीपी राय ने कल उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी (Congress State President Brijlal Khabari) समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थाम लिया.

सीपी राय को करीब से जानने वाले लोग यह भी बताते हैं कि सीपी राय (CP Rai) ने दो बार राज्य मंत्री का दर्जा लेने से इनकार कर दिया था. आगरा विश्वविद्यालय के पूर्व शिक्षक सीपी राय ने राजनीति शास्त्र, शिक्षा शास्त्र, मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री ग्रहण की है और साथ में एलएलबी भी किया है. उन्होंने शिक्षा शास्त्र, राजनीति शास्त्र में पीएचडी किया है.

सीपी राय मूलत: आजमगढ़ के रहने वाले हैं लेकिन बचपन से आगरा में पले बढ़े और नौकरी में रहने के दौरान आगरा के ही होकर रह गये. दो – दो बार राज्य मंत्री रहने के बावजूद सीपी राय के पास राज्य की राजधानी लखनऊ में एक इंच भी जमीन नहीं है.

डॉo चंद्र प्रकाश राय (Dr Chandra Prakash Rai) जाने माने समाजवादी चिंतक, कवि, लेखक, अखबारों के रेगुलर स्तंभकार, टीवी चैनल्स के लोकप्रिय स्वतंत्र राजनीति विश्लेषक हैं. इनकी पुस्तक के रूप में प्रकाशित राजनीति शास्त्र की थिसिस को डॉo सुभाष कश्यप के साथ संसदीय पुस्तक पुरस्कार मिल चुका है, इनकी तीन और पुस्तके शीघ्र प्रकाशित होने वाली हैं. लोकबंधु राजनरायन (Lokbandhu Rajnarayan) और उनके निधन के बाद सीपी राय मुलायम सिंह यादव के बहुत विश्वसनीय साथी रहे. इसके अलावा उनका रामकृष्ण हेगड़े, पूर्व प्रधानमंत्री चंद्र शेखर और देवी लाल तथा जॉर्ज फर्नाडीज जैसे तमाम नेताओं से बहुत घनिष्ट रिश्ता रहा.

छात्र जीवन से लेकर तीन वर्ष पूर्व तक तमाम राजनीतिक पदो पर रहने वाले सीपी राय मात्र 34 -35 साल की उम्र में समाजवादी जनता पार्टी के महामंत्री और प्रवक्ता थे जिसके बाकी सभी महामंत्री बेनी प्रसाद वर्मा, रमाशंकर कौशिक, भगवती सिंह और आजम खान इत्यादि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री थे. सीपी राय मुलायम सिंह के निधन तक उनके साथी रहे, पर तीन वर्ष से दलीय राजनीति छोड़कर केवल लेखन कर रहे थे और राजनीतिक विश्लेषक के रूप में सक्रिय थे. उन्होंने ट्वीट करके समय की मांग और लोकतंत्र के प्रति प्रतिबद्धता के कारण कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लेना बताया था तो वहीं कांग्रेस ज्वाइन करते समय कहा कि “देश गम्भीर संकट में है. इस संकट के खिलाफ सर पर कफ़न बांधकर लड़ने वाले आदमी का नाम है राहुल गांधी.”

Divyendu Rai

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

5 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

6 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

6 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

6 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

7 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

7 hours ago