वीडियो ग्रैब
UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक अधिवक्ता ने ही कोर्ट की मर्यादा तार-तार कर दी. आगरा की अपर नगर मजिस्ट्रेट कोर्ट के अंदर ही अधिवक्ता और पक्षकार के बीच जमकर मारपीट हो गई. मारपीट में पक्षकार के चेहरे पर अंगूठी से चोट लगने के कारण उसके चेहरे से खून निकलने लगा. वहीं पक्षकार भी अधिवक्ता के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता हुआ दिखाई दे रहा है.
इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि पक्षकार कटघरे में खड़ा है. उसके पास अधिवक्ता आते हैं और कुछ बात करते हैं. इतने में दोनों को लेकर विवाद हो जाता है और फिर देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ जाता है कि दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ जाती है. इसी बीच अधिवक्ता पक्षकार के गाल पर मार देता है, जिससे उसकी अंगूठी से पक्षकार के गाल पर चोट लग जाती है और खून निकलने लगता है. इतने में कोर्ट कर्मचारी आ कर दोनों को बमुश्किल अलग कर पाते हैं. तो वहीं इसी दौरान का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो कि अब जमकर वायरल हो रहा है.
जानकारी सामने आ रही है कि अधिवक्ता अरविंद सिंह और पक्षकार के बीच किसी मामूली बात को लेकर कहासुनी हुई. इसके बाद हाथापाई होने लगी. बताया जा रहा है कि यह विवाद किसी मामले की सुनवाई के बाद हुआ और जज कोर्ट रूम से जा चुके थे. हालांकि पक्षकार के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है और न ही ये सामने आया है कि आखिर किस बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ. इस पूरे मामले में डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि, वायरल वीडियो के बारे में जानकारी सामने आई है, लेकिन अभी तक इस मामले में किसी की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है. अगर कोई तहरीर देता है तो मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…
पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…
पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…
दिवाली के मौके पर काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम और माता सीता की…
U19 Asia Cup 2026 में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट से हार मिली.…