देश

UP News: एक करोड़ रुपये कैश के साथ जीआरपी ने दो को दबोचा, पूछताछ जारी, आयकर विभाग को दी गई सूचना

Varanasi: होली त्योहार पर रेलवे स्टेशनों में लगातार बरती जा रही विशेष सतर्कता के बीच सोमवार की रात को जीआरपी कैंट को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने झारखंड के रहने वाले दो व्यक्तियों के पास से एक करोड़ रूपये बरामद किये हैं. पूछताछ में दोनों इतनी बड़ी रकम को लेकर कोई कागजात नही दिखा सके. सीओ जीआरपी कुंवर प्रताप सिंह ने इसकी जानकारी आयकर विभाग को दे दी है. इस सम्बंध में ये भी जानकारी सामने आई थी कि कुछ लोग भारी मात्रा में रुपयों के साथ दून एक्सप्रेस पकड़ने की फिराक में थे.

इसके बाद आयकर विभाग की टीम सतर्क हो गई और जीआरपी को सूचित किया. जीआरपी और आयकर विभाग की संयुक्त कार्रवाई में होली पर्व पर अवांछनीय गतिविधियों को रोकने के लिए तीन दिन से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. ट्रेनों व प्लेटफार्मों पर पुलिस टीमों व सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी रखी जा रही थी. इसी दौरान देहरादून एक्सप्रेस से जाने के लिए दो व्यक्ति संदिग्ध हालत में पिट्ठू बैग लिये दिखाई दिये. संदेह होने पर उनसे पूछताछ की गई तो वह पुलिस टीम को बरगलाने की कोशिश करने लगे. इनमें से एक व्यक्ति पुलिस पर धौंस जमाने की कोशिश करने लगा. इसके बाद पुलिस उन्हें पकड़कर थाने लाई. बैग की तलाशी लेने पर दोनों के बैग में 50-50 लाख रूपये मिले तो पुलिसकर्मियों के होश उड़ गये.

पढ़ें इसे भी- गिरफ्तार दोनों ने इंस्पेक्टर को बताया कि झारखंड के खाटू श्याम ट्रेडर्स के मालिक ने उन्हें बनारस भेजा था. बताया था कि वहां एक व्यक्ति मिलेगा और वह जो देगा उसे ले आना.

पूछा गया कि इतने रूपये कहां से लेकर आ रहे हैं और कहां ले जाना था ? दोनों पहले पुलिस को बरगलाने की कोशिश करते रहे लेकिन कड़ाई से पूछताछ में पता चला कि दोनों का नाम सुबोध और अभिषेक है. दोनों झारखंड के निवासी हैं. इन दोनों ने इंस्पेक्टर को बताया कि झारखंड के खाटू श्याम ट्रेडर्स के मालिक ने उन्हें बनारस भेजा था. बताया था कि वहां एक व्यक्ति मिलेगा और वह जो देगा उसे ले आना. हालांकि पुलिस को उनके इस बयान में झोल नजर आ रहा है.

फिलहाल आयकर विभाग की टीम जीआरपी थाने पहुंच गई है और दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है. इस पूरे मामले को लेकर पुलिस और जीआरपी ये भी छानबीन कर रही है कि कहीं इनके और साथी तो नहीं हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘हर अपमान एससी-एसटी एक्ट का अपराध नहीं’, फिरोजाबाद मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हटाईं धाराएं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिरोजाबाद के भूरी सिंह को एससी-एसटी एक्ट के आरोपों से मुक्त कर…

24 minutes ago

फूल तोड़ते समय फिसला मासूम का पैर, बचाने में पिता की भी गई जान

ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल…

48 minutes ago

हिन्दी फिल्म संगीत के सुनहरे इतिहास को समझने का मौका देती है पंकज राग की किताब ‘धुनों की यात्रा’

हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…

2 hours ago

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

3 hours ago

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

3 hours ago