देश

Bihar News: मातम में बदली होली की खुशी, बुजुर्ग की पीट पीटकर हत्या, गेंहू के खेत से मिला शव , जांच में जुटी पुलिस

Bihar News: बिहार के नवादा में होली के मौके पर एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मामला नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के मझवे गांव का है. यहां एक बुजुर्ग का शव खेत में मिलने से सनसनी फैल गई. ग्रामीणों के मुताबिक, शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा की बुजुर्ग की पीट पीटकर कर हत्या कर दी गई है. वहीं आसपास के लोगों ने गेंहू के खेत में लाश होने की सूचना हिसुआ पुलिस को दी.

मौके पर पहुंचे हिसुआ थाना के थानाध्यक्ष मोहन कुमार अपने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे लिया. जिसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

शव की हुई पहचान

पुलिस की जांच में पता चला कि मृतक मझवे गांव का रहने वाला है और उसकी पहचान निवासी गनौरी चौरसिया के बेटे उपेंद्र चौरसिया के रूप में की गई गई है. घटना के बारे में मृतक के दामाद सुरेंद्र चौरसिया ने बताया की रविवार की शाम खेत पटवन को लेकर निकले थे. सोमवार की सुबह तक कहीं अता पता नहीं चला तो खोजबीन शुरू की गई.

यह भी पढ़ें-   होली मिलन समारोह के अवसर पर आयोजित हुआ कवि सम्मेलन और गीत-संगीत, CM नीतीश कुमार हुए शामिल, देशवासियों को दी बधाई

मामले की हर एंगल से जांच जारी

जब गांव से सटे एक गेंहू के खेत में उपेंद्र चौरसिया का शव मिला तो परिवार के लोगों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई. थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि देर शाम ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव के बाहर गेहूं के खेत से शव बरामद किया है. इस मामले में फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा. मामले में हर एंगल से जांच की जा रही है. जल्द ही इसका खुलासा कर लिया जाएगा. वहीं इस घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो रो कर बुरा हाल है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

4 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

5 hours ago