देश

“चुनाव को कतई हल्के में न लें”, सीएम शिवराज की पत्नी ने संभाली प्रचार की कमान, कार्यालय का किया उद्घाटन

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में अगले महीने चुनान होने वाले हैं. तारीखों के ऐलान के साथ ही चुनाव प्रचार अभियान की रफ्तार तेज हो गई है. सभी उम्मीदवार जनता के बीच पहुंचकर समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह और बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान ने प्रचार की कमान संभाल ली है. शिवराज सिंह के समर्थन में उन्होंने बुधनी विधानसभा सीट के रेहटी और भेरुंदा में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया.

“शिवराज सिंह ने तकदीर और तस्वीर बदल दी”

कार्यालय उद्घाटन के दौरान साधना सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि विकास कार्य और योजनाओं को लेकर कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं. कोई भी घर छूटने न पाए. सभी लोग एकजुट होकर चुनाव प्रचार में लग जाएं. इस बार की जीत एक नया रिकॉर्ड दर्ज करेगी. क्योंकि शिवराज सिंह ने बुधनी की तस्वीर बदलने के साथ ही तकदीर को भी बदल दिया है. उन्होंने आगे कहा कि ” 30 साल पहले जब मेरी शादी हुई थी और मैं आई थी, तब क्या हालात थे और आज की तस्वीर कैसी है? इस बात को लोगों को बताएं.

चुनाव को हल्के में बिल्कुल न लें-साधना सिंह

साधना सिंह ने आगे कहा कि चुनाव को हल्के में बिल्कुल न लें. मुंह में शक्कर, पैर में चप्पल, सीने में आग और सिर पर बर्फ इन चार चीजों को ध्यान में रखते हुए जुट जाएं. बुधनी में सबसे ज्यादा मतों से जीत दर्ज करानी है. उन्होंने दावा किया कि बुधनी क्षेत्र का हर कार्यकर्ता शिवराज सिंह चौहान है. इसलिए यहां पर चुनाव भी जनता ही लड़ती है. उम्मीदवार तो सिर्फ फॉर्म भरने के लिए आते हैं.

यह भी पढ़ें- Himanta On Sharad Pawar: “शरद पवार साहब सुप्रिया सुले को गाजा क्यों नहीं भेज देते”, NCP चीफ के बयान पर CM हिमंता बिस्वा सरमा का तंज

कार्तिकेय सिंह ने विक्रम मस्ताल पर बोला हमला

वहीं कार्तिकेय सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि विक्रम मस्ताल को यहां पर आए हुए अभी तीन महीने भी नहीं हुए हैं. मैं उनका स्वागत और सम्मान करता हूं. ये हमारी संस्कृति है, विरोधी कोई भी हो, उसको आदर और सम्मान देना चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

तमिलनाडु दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, देश की प्रगति में योगदान की जमकर की सराहना

तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…

16 minutes ago

पंजाब चुनाव से पहले खेला! ‘आप’ के 2 विधायकों ने खोला मोर्चा, शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोलेंगे ‘झाड़ू’ की पोल

Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…

32 minutes ago

विशेष लेख: छत्तीसगढ़ के 26 साल,बेमिसाल या बेहाल? विकास के दावों और जमीनी हकीकत की निष्पक्ष पड़ताल

Chhattisgarh Foundation Day: किसान की खुशहाली कहां है? प्रदेश के कुल फसल क्षेत्र में लगभग…

34 minutes ago

‘ये वैभव प्रोटेस्ट कर रहा है!’ प्लेइंग इलेवन से कटे पत्ते तो अक्षर पटेल ने लिए मजे; देखें VIDEO

IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…

1 hour ago

‘ना भूले हैं, ना भूलेंगे’ 1984 सिख दंगों के घाव कुरेदकर बीजेपी का पलटवार, हरि नगर से तिलक नगर तक पदयात्रा

BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…

1 hour ago