दिनेश प्रताप सिंह व सीएम योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) से उनके सरकारी आवास पर भेंट की. उन्होंने मुख्यमंत्री को मास्को (Moscow) में हाथ से बनी प्रतीक चिन्ह लैंप भेंट कर रूस यात्रा की संपूर्ण जानकारी देते हुए मास्को में उत्तर प्रदेश के आमों के प्रति दिखे उत्साह और प्रतिक्रिया के विषय में विस्तार से बताया. बकौल दिनेश प्रताप सिंह मास्को उत्तर प्रदेश के बागवानी उत्पादों के लिए एक अच्छी पहुँच साबित हो सकता है.
उद्यान मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी को आगामी 14, 15 व 16 जुलाई को आयोजित किए जाने वाले तीन दिवसीय आम महोत्सव 2023 का उद्घाटन करने हेतु आमंत्रित किया. मुख्यमंत्री की तरफ से सहमति मिलने के बाद यह सुनिश्चित हो गया है कि 14 जुलाई को उत्तर प्रदेश आम महोत्सव (Uttar Pradesh Mango Festival 2023) का शुभारम्भ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) के अवध शिल्पग्राम (Awadh Shilpgram) में आम महोत्सव 2023 आयोजित किया जा रहा. आयोजन को ध्यान में किसानों के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम लिमिटेड (UPSRTC) द्वारा विशेष बसें चलाये जाने की भी बात कही जा रही है.
तीन दिवसीय आम महोत्सव – 2023 में आम की 725 से ज्यादा किस्मों का प्रदर्शन होगा. महोत्सव में मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली एवं हरियाणा आदि राज्यों के किसान और कारोबारी शामिल होंगे. महोत्सव में उत्तर प्रदेश के अलावा विभिन्न राज्यों के उद्यान विभाग के प्रतिनिधि, प्रगतिशील बागवान, हितधारक, निर्यातक प्रतिभाग करेंगे.
किसान, एफपीओ, सहकारी समितियां, स्वयं सहायता समूह, पैक हाउस, फूड प्रोसेसर, व्यापारी, नर्सरी मालिक, वित्तीय सहायता प्रदाता, मशीनरी और उपकरण आपूर्तिकर्ता, शोधकर्ता, वैज्ञानिक भी महोत्सव में शामिल रहेंगे. आम महोत्सव का मुख्य उद्देश्य किसानों से लेकर पैकहाउस तक, निर्यातकों से लेकर खुदरा व्यापारियों तक और रेस्टोरेन्ट से लेकर आम जनमानस तक सबको एक मंच पर लाना और आम की बिक्री और खपत को बढ़ाना है.
महोत्सव में देश भर के किसान अपने आम लाकर बेच सकेंगे एवं विजेताओं को पुरस्कार भी दिए जाएंगे. महोत्सव में आम के पौधों की नवीन व्यावसायिक किस्में बिक्री के लिए सुलभ कराई जाएंगी. वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में लगभग 3.20 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में आम की विभिन्न प्रजातियों की व्यावसायिक बागवानी की जा रही हैं, जिससे प्रति वर्ष लगभग 60 लाख मीट्रिक टन आम उत्पादन होता है जो की देश के कुल उत्पादन का 28 प्रतिशत है.
Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…
Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…
India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…
Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…
HDFC Bank FD interest rates: HDFC बैंक ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाकर ग्राहकों को…
Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…