यूटिलिटी

Nothing Phone (2) की जबरदस्त एंट्री से Samsung और Apple के छूटे पसीने, इतने कम कीमत में धाकड़ फीचर्स, कैमरा डिज़ाइन सबकुछ झक्कास

नथिंग फोन को लेकर भारत में काफी चर्चा चल रही थी और अब आखिरकार इस फोन का इंतजार खत्म हो गया है. कंपनी ने अपना दूसरा फोन नथिंग फोन (2) लॉन्च कर दिया है. खास बात यह है कि यह फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर के साथ आता है. कंपनी ने इस फोन की कीमत 44,999 रुपये रखी है और इसे 21 जुलाई से फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया जाएगा. फोन में जबरदस्त रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1,080×2,412 पिक्सल) एलटीपीओ ओएलईडी डिस्प्ले है.

यह 1 से 120 हर्ट्ज़ के बीच हो सकता है. डिस्प्ले HDR 10+ सर्टिफिकेशन से लैस है. डुअल-सिम (नैनो) नथिंग फोन 2 एंड्रॉइड 13-आधारित नथिंग ओएस 2.0 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर काम करता है. यह फोन क्वालकॉम के 4nm स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 SoC के साथ एड्रेनो 730GPU से लैस है. नथिंग फोन 2 में 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है और यह 12GB तक रैम के साथ आता है.

कैमरे के तौर पर फोन का प्राइमरी सेंसर (2) 50 मेगापिक्सल f/2.2 Samsung JN1 सेंसर के अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरे के साथ आता है, जो EIS और 114-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू को सपोर्ट करता है. आगे की तरफ, यह नया स्मार्टफोन 32-मेगापिक्सल Sony IMX615 सेंसर के साथ f 2.45 अपर्चर और 1/2.74 इंच सेंसर साइज के साथ आता है.

ये भी पढ़ें- हमने 6 साल में 6 लाख युवाओं को दी सरकारी नौकरी, नागरिकों के साथ भेदभाव करना सबसे बड़ा पाप, बोले – CM योगी

Nothing Phone (2) कीमत

नया स्मार्टफोन 8GB रैम, 128GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 44,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध कराया जाएगा. इसी तरह 12 जीबी रैम 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये और 12 जीबी रैम 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये रखी गई है. प्री-ऑर्डर करने पर आप एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड लेनदेन पर 3,000 रुपये की छूट पा सकते हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

4 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

4 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

4 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

4 hours ago