देश

UP News: किसान नेता टिकैत और SSP मुजफ्फरनगर के बीच हुई हॉट-टॉक, पुलिस पर लगाया तानाशाही का आरोप, वीडियो वायरल

UP News: मुजफ्फरनगर एसएसपी ऑफिस में पुलिसकर्मियों की तानाशाही की शिकायत लेकर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत और मुजफ्फरनगर के एसएसपी संजीव सुमन के बीच जमकर हॉट टॉक हुई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस दौरान नरेश टिकैत पुलिसकर्मियों पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए बता रहे हैं कि किस तरह पुलिस ने एक युवक को पीटा, जिससे उसको गम्भीर चोटे आईं.

वायरल वीडियो को लेकर चौधरी नरेश टिकैत ने बताया कि शाहपुर क्षेत्र के दुलहेरा गांव का एक युवक मेला देखने के लिए शाहपुर गया था, जहां पुलिस ने मामूली बात को लेकर युवक पर थर्ड डिग्री का इस्तेमाल करते हुए जमकर उसकी पिटाई की. पुलिस की इस तानाशाही की वजह से युवक को गंभीर चोट आई है, जिसकी शिकायत लेकर आज मैं मुजफ्फरनगर एसएसपी ऑफिस गया था. वहां पर पहले से एसएसपी संजीव सुमन के बराबर में एक पुलिस अधिकारी बैठे हुए थे. मुझे देख कर उस पुलिस अधिकारी ने अपनी कुर्सी छोड़ दी.

इस पर एसएसपी ने अधिकारी को हाथ से इशारा करते हुए कहा कि बैठे रहो. हमें लगा कि जैसे हमारी अनदेखी की गई हो. हम तो यह चाहते हैं कि एक पुलिस अधिकारी को जिसने पुलिस की वर्दी पहनी हो उसे आम आदमियों के साथ व्यवहारिक होना चाहिए और एसएसपी साहब तो आईपीएस हैं उन्हें तो बहुत ज्यादा व्यावहारिक होना चाहिए. इसी को लेकर पुलिस अधिकारी से थोड़ी बहस हो गई. इसी के साथ उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि युवक को पीटने की बात पर भी कोई ध्यान नहीं दिया गया.

ये भी पढ़ें- Dayashankar Singh Divorce: खत्म हुआ 22 साल पुराना प्रेम सम्बंध, कोर्ट ने तलाक पर लगाई मोहर, अलग हुए स्वाति और मंत्री दयाशंकर सिंह

लगता है ऊपर से आदेश है कि किसी किसान नेता की मत सुनो

हमें तो यह भी लगा कि जैसे ऊपर से कोई आदेश हो इन पुलिस अधिकारियों को कि भारतीय किसान यूनियन या किसी किसान नेता की बात मत सुनो. क्या कोई भी भारतीय जनता पार्टी (BJP) का झंडा लगा लेगा, केवल उसी की बात सुनी जाएगी. पुलिस को तो बहुत व्यावहारिक होना चाहिए, उन्हें सब की बात सुननी चाहिए और सब को सम्मान देना चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

Nobel Prize in Economics 2026: दो अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को मिला सम्मान, जानिए उनके रिसर्च ने कैसे बदली आर्थिक सोच

Nobel Prize Economics 2026: रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार…

4 minutes ago

दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने का फैसला कौन करता है? जानिए पुलिस, DMRC और कानून की पूरी प्रक्रिया

Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…

19 minutes ago

क्या CJP चीफ अभिजीत दीपके ने साइन किया प्रदर्शन न करने का बॉन्ड? सोशल मीडिया पर पोस्ट VIRAL

इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…

24 minutes ago

‘औकात में बात करो…’ यूपी कांग्रेस दफ्तर बना अखाड़ा; अजय राय और महिला नेत्री के समर्थकों में मारपीट, जातिगत अपमान के आरोप

लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…

45 minutes ago

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

2 hours ago