देश

बुजुर्ग पिता ने बेटे-बेटियों को सिखाया सबक, करोड़ों की सम्पत्ति कर दी सरकार के नाम, देह भी किया दान

UP News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आ रहा है. एक 80 वर्षीय बुजुर्ग को उनके बेटे-बेटियों ने वृद्धा आश्रम में छोड़ा तो उन्होंने सबक सिखाने के लिए करोड़ों की सम्पत्ति यूपी सरकार के नाम कर दी और उनसे अपने अंतिम संस्कार का हक भी छीन लिया.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना तहसील क्षेत्र का है. यहां के बिराल गांव के रहने वाले 80 वर्षीय नत्थू सिंह राजपूत के एक बेटा और तीन बेटियां हैं, लेकिन किसी के पास भी उनकी देखभाल का समय नहीं है. इसके कारण वे पिछले चार महीने से खतौली के वृद्धाश्रम में रह रहे हैं. अपने बच्चों से मिले इस तिरस्कार ने उनको इतना दुखी कर दिया कि उन्होंने करोड़ों की सम्पत्ति यूपी सरकार के नाम कर दी.

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग नत्थू सिंह राजपूत ने अपनी सारी संपत्ति को सरकार (राज्यपाल) के नाम करने का फैसला लिया है. बताया गया है कि नत्थू सिंह के पास करीब डेढ़ करोड़ रुपये की संपत्ति है. उनका एक ही बेटा है, जो सहारनपुर में सरकारी शिक्षक है. उन्होंने संपत्ति की वसीहत में कहा है कि इस जमीन पर स्कूल या फिर अस्पताल बनाया जाए. इसके साथ ही बुजुर्ग ने बच्चों से अपने अंतिम संस्कार का भी हक छीन लिया है. ये पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है, बताया जा रहा है कि, नत्थू सिंह राजपूत ने अपनी चारों बेटियों की शादी संपन्न परिवारों में की है, लेकिन अब उनकी देखभाल के लिए न तो बेटे के पास वक्त है न बेटियों के पास. इस बात को लेकर बुजुर्ग बहुत ही दुखी हैं.

पढ़ें इसे भी- Kanpur: कानपुर में धोखे से कराया जा रहा था धर्म परिवर्तन, विहिप और बजरंग दल ने किया हंगामा, दो गिरफ्तार

देह भी कर दी दान

दुखी नत्थु सिंह राजपूत ने जहां एक ओर अपनी सम्पत्ति यूपी सरकार को दे दी है तो वहीं उन्होंने अपनी देह भी शोध के लिए दान कर दी है. बुढ़ना तहसील के सब रजिस्ट्रार पंकज जैन ने बताया कि नत्थू सिंह ने अपनी संपत्ति राज्यपाल उत्तर प्रदेश के नाम कर दी है. वसीहत में उन्होंने कहा है कि मेरे मरने के बाद इस संपत्ति पर स्कूल या फिर अस्पताल बनाया जाए. इसके अलावा उन्होंने कहा है कि देहांत के बाद उनके शरीर पर शोध या अनुसंधान के लिए इस्तेमाल किया जाए.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं महात्मा फुले’, पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

समाज सुधारक और क्रांतिकारी दूरदर्शी महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

1 minute ago

लो जी…बिसलेरी का एक और सैंपल फेल…! बंगाल में FSSAI के टेस्ट में मिला ‘सीवेज वाला बैक्टीरिया’

देश की बड़ी बोतलबंद पानी कंपनी बिसलेरी को एक और झटका लगा है. पश्चिम बंगाल…

5 minutes ago

Jagannath Temple Ratna Bhandar Inventory: 48 साल बाद खुला रत्न भंडार, गिनती के बीच सामने आई ये अहम बात; अभी बाकी है बड़ा काम

Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…

1 hour ago

भगवा कुर्ता, सिर पर पगड़ी और रात के अंधेरे में नंगे पांव…अनंत अंबानी की ब्रज यात्रा, लगाई गोवर्धन परिक्रमा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में रात के समय…

1 hour ago

हमले की फिराक में था ‘उमर’, पर स्पेशल सेल ने पलट दी बाजी! दिल्ली-NCR की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

Suspected Jaish-e-Mohammed Operative: खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली में जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध सदस्य को पकड़कर…

1 hour ago

RBI Repo Rate Hike: फिर बढ़ सकती है आपकी EMI! रेपो रेट में 0.50% बढ़ोतरी का अनुमान, जानें पूरा गणित

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 2 से 4 दिसंबर को होने वाली मौद्रिक नीति समिति…

2 hours ago