देश

Ashram Flyover: “बहुत खुशी का दिन है, आश्रम फ्लाईओवर को जनता के लिए खोला जा रहा है”, उद्घाटन के मौके पर बोले CM केजरीवाल

Ashram Flyover Inauguration: राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने आश्रम फ्लाईओवर का उद्घाटन कर दिया है. आज शाम पांच बजे से फ्लाईओवर को खोल दिया जाएगा. लंबे समय से नोएडा, गाजियाबाद से दिल्ली आने जाने वाले यात्रियों को इसका इंतजार था. लोग काफी समय से घंटों तक लगने वाले जाम से परेशान थे. फ्लाईओवर के खुल जाने के बाद यात्रियों को काफी ज्यादा राहत मिलेगी.

हालांकि फ्लाईओवर अभी केवल हल्के वाहनों के लिए खोला जा रहा है. भारी वाहन वालों को अभी करीब एक महीने का और इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि हाईटेंशन लाइन के कारण भारी वाहन अभी नहीं जा सकते हैं

‘बहुत खुशी का दिन है, फ्लाईओवर को जनता के लिए खोला जा रहा’

उद्घाटन के मौके पर CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि “बहुत खुशी का दिन है कि आश्रम फ्लाईओवर को जनता के लिए खोला जा रहा है. जिससे अब घंटों तक के जाम से निजात मिल जाएगी. तीन रेड लाइट से फ्री हो जाएंगे. नोएडा से मेडिकल तक बिना रेड लाइट फर्राटे से जा पाएंगे. हाई टेंशन वायर के चलते फिलहाल हल्के वाहन ही इससे गुजर सकेंगे.आने वाले दिनों में 15 फ्लाईओवर, या उसका एक्सटेंशन या डबल लेना का काम होना है. अभी कुछ कार्य पूरे नहीं हुए हैं इस कारण भारी वाहनों को फ्लाईओवर पर जाने की अनुमति नहीं दी गई है. एक महीने में कार्य पूरा होने के बाद भारी वाहन भी फ्लाईओवर का उपयोग कर पाएंगे.”

यह भी पढ़ें-   “स्वास्थ्य के क्षेत्र में विदेशों पर निर्भरता कम करने की कोशिश, हमने दुनिया के सामने ‘वन अर्थ वन हेल्थ’ का एक विजन रखा”, स्वास्थ्य पोस्ट बजट सेमिनार में बोली PM मोदी

हाई टेंशन लाइन हटने के बाद जा सकेंगे भारी वाहन

फ्लाईओवर के खुलने के बाद लाजपत नगर से आकर आश्रम फ्लाईओवर के ऊपर से होकर हल्के वाहन सराय काले खां और डीएनडी जा सकेंगे. नोएडा से डीएनडी होकर दिल्ली आने वाले हल्के वाहन आश्रम फ्लाईओवर से लाजपत नगर जा सकते हैं, पर सराय काले खां से रिंग रोड होकर लाजपत नगर जाने वाले हल्के वाहन भी फिलहाल रैंप नहीं बनने के कारण आश्रम फ्लाईओवर पर नहीं चढ़ पाएंगे. आश्रम फ्लाईओवर के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन को हटाने के लिए करीब एक महीने का समय लगेगा. अधिकारियों के मुताबिक इसे हटाने के बाद ही भारी वाहनों को इस फ्लाईओवर से आने-जाने की अनुमति दी जा सकेगी. तब तक भारी वाहन फ्लाईओवर के नीचे से ही गुजरेंगे.

आश्रम फ्लाईओवर को डीएनडी फ्लाइओवर से जोड़ा गया है. इसका निर्माण कार्य 1 जनवरी से शुरू हुआ है और इसे पूरा काम करने के लिए 45 दिनों का लक्ष्य दिया गया था. लेकिन डेडलाइन के करीब 2 महीने बाद काम पूरा हो पाया.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘उड़ता तीर’ से क्यों उडी पाकिस्तान की नींद? वाघा बॉर्डर पर पहुंचे थे आयुष्मान-सारा, PAK ने की शर्मनाक हरकत

फिल्म 'उड़ता तीर' के प्रमोशन के लिए आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के अटारी-वाघा…

21 minutes ago

रियलिटी शो या TRP का खेल? क्या युवाओं को बेचा जा रहा है लोकप्रियता का नशा

Reality Show Truth: क्या रियलिटी शो सच में रियल होते हैं? MTV Roadies, ऋतिक वालिया…

50 minutes ago

चीन की सड़कों से अचानक गायब हुए हीरो-हीरोइन के पोस्टर, जानिए क्यों रातों-रात लगा दिए गए वैज्ञानिकों के फोटो

China Science Campaign: चीन के कई बड़े शहरों में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों से मशहूर हस्तियों…

1 hour ago

लैब में बन गया असली सोना…पीली धातु में बदल गया मर्करी, क्या कौड़ियों के भाव बिकेने लगेगा गोल्ड?

अमेरिकी स्टार्टअप Marathon Fusion ने न्यूक्लियर फ्यूजन तकनीक से पारे को सोने में बदलने का…

1 hour ago

क्या वैभव सूर्यवंशी की खुलेगी किस्मत? न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले बाहर हुआ ये खिलाड़ी

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया…

2 hours ago

Jio IPO Last Day: पैसा लगाने का आखिरी मौका आज, जानिए लिस्टिंग पर कितना मुनाफा दे सकता है शेयर?

Jio ipo gmp: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ का मेगा…

2 hours ago