देश

UP News: इन IAS-IPS अफसरों का प्रदर्शन सबसे खराब, सीएम योगी के सामने पहुंची लिस्ट, सुधार के लिए दिया 1 माह का वक्त

UP News: उत्तर प्रदेश के आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर लगातार उठ रहे सवाल पर अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान ले लिया है. उनके सामने ऐसे जिलों के अधिकारियों की लिस्ट पेश की गई है, जिनका लगातार परफॉर्मेंस खराब चल रहा है.

वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए हुई बैठक में सीएम ने उन जिलाधिकारियों को फटकार लगाई थी, जिनको लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही थी. मुख्यमंत्री ने खराब प्रदर्शन वाले सभी जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों को एक माह के अंदर सतत जन सुनवाई करते हुए समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के लिए निर्देशित किया है. साथ ये भी कहा है कि उनके कार्यों की एक महीने बाद फिर से समीक्षा की जाएगी और तब अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी.

खबर के मुताबिक रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने आईजीआरएस और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की अगस्त माह की ‘टॉप’ और ‘बॉटम’ 10 रैंकिंग को पेश किया गया है. मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक अधिकारिक बयान में मीडिया को जानकारी दी गई है कि, राज्य के सभी जिलों के जिलाधिकारियों, पुलिस आयुक्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और पुलिस अधीक्षकों (एसपी) के अलावा तहसीलों के कार्यों के विस्तृत मूल्यांकन के आधार पर यह लिस्ट तैयार की गई है.

मुख्यमंत्री ने दी हिदायत

अधिकारिक बयान में मीडिया को जानकारी दी गई है कि, सूची में खराब प्रदर्शन करने वाले जिन अधिकारियों के नाम सामने आए हैं, मुख्यमंत्री ने उनको कड़ी हिदायत दी है और अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने के लिए कहा है. सीएम ने ये भी कहा है कि एक महीने बाद दोबारा उन सभी के कार्यों की समीक्षा की जाएगी और समीक्षा के दौरान खराब प्रदर्शन करने वाले जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी. साथ ही जारी बयान में ये भी कहा कि, अगर अधिकारी जनता के लिए कारगर बनेंगे तो उनका कार्यकाल भी यादगार बनेगा.

ये भी पढ़ें- Maharajganj: नेपाल में छिपा था फरार राही मासूम रजा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ये है अच्छा और खराब प्रदर्शन करने वाले टॉप 10 जिलाधिकारी

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक आईजीआरएस और सीएम हेल्पलाइन पर की गई शिकायतों के निस्तारण में सबसे खराब प्रदर्शन करने वालों में बागपत, गोरखपुर, बरेली, वाराणसी, प्रयागराज, आगरा, सिद्धार्थनगर, सहारनपुर, रामपुर और मुरादाबाद के जिलाधिकारी शामिल हैं. वहीं सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले टॉप 10 जिलाधिकारियों में क्रमश: अमेठी, कन्नौज, श्रावस्ती, शाहजहांपुर, सोनभद्र, गाजियाबाद, महोबा, मिर्जापुर, हापुड़ और भदोही के जिलाधिकारियों को शामिल किया गया है.

पुलिस अधिकारियों में इनके नाम किए गए शामिल

जारी बयान के मुताबिक, सूची में सबसे अच्छा कार्य करने वाले पुलिस आयुक्त, एसएसपी और एसपी में अलीगढ़, श्रावस्ती, सोनभद्र, हमीरपुर, कुशीनगर, फर्रुखाबाद, कासगंज, चित्रकूट, भदोही और हाथरस के अधिकारी शामिल हैं. जबकि खराब प्रदर्शन करने वालों में नीचे से 10 अधिकारियों में बरेली, लखनऊ, गोरखपुर, फतेहपुर, झांसी, अयोध्या, एटा, हापुड़, आजमगढ़ और संत कबीर नगर के पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया है.

सूची में प्रदर्शन को लेकर तहसीलों को भी किया गया है शामिल

जारी बयान के मुताबिक सूची में प्रदेश की उन तहसीलों को भी शामिल किया गया है, जिनका सबसे अच्छा और सबसे खराब प्रदर्शन रहा है. इसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाली टॉप 10 तहसीलों में अलीगढ़ की कोल, जौनपुर की केराकत और बदलापुर, श्रावस्ती की इकौना, प्रयागराज की सदर, बागपत की बड़ौत, अलीगढ़ की अतरौली, बुलंदशहर की स्याना, जालौन की उरई और अमरोहा की हसनपुर तहसील का नाम शामिल किया गया है तो वहीं खराब प्रदर्शन करने वाली तहसीलों में रामपुर की बिलासपुर, कन्नौज की तिर्वा और छिबरामऊ, रामपुर की मिलक, हापुड़ की धौलाना, हाथरस की हाथरस, संत कबीरनगर की खलीलाबाद, खीरी की धौरहरा, कन्नौज की कन्नौज और रायबरेली की ऊंचाहार तहसील को शामिल किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

4 minutes ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

10 minutes ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

18 minutes ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

52 minutes ago

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

2 hours ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

2 hours ago