रामायण: द जर्नी ऑफ सीता एंड राम
एडुकेशनल एंटरटेनमेंट ‘Jumbaya’ ने 70 से ज्यादा पार्ट्स की “रामायण: द जर्नी ऑफ सीता एंड राम” नामक एनिमेटेड सीरीज के लॉन्च की घोषणा की है. इस सीरीज का उद्देश्य खासकर 6-14 वर्ष की उम्र के बच्चों के लिए, वाल्मिकी रामायण की कालजयी कहानी को आकर्षक और मनोरम तरीके से जीवंत करना है.
आज के दौर में जहां बच्चे तेजी से डिजिटल कॉन्टेंट और स्क्रॉलिंग के पीछे भाग रहे हैं, ऐसे में “रामायण: द जर्नी ऑफ सीता एंड राम” शैक्षिक मूल्य और सांस्कृतिक संवर्धन के एक प्रतीक के रूप में सामने आती है. बच्चों के प्रमुख स्टोरीटेलर के रूप में Jumbaya संस्कृति, भावनाओं और मूल्यों से परिपूर्ण विषय लेकर आते हैं जिनका उद्देश्य इनके जरिए बच्चों का आने वाला कल संवारना है.
इस सीरीज को यंग माइंड्स को और अधिक उद्देश्यपूर्ण बनाने के लिए तैयार किया गया है जो सहानुभूति, वफादारी, दोस्ती, क्षमा के साथ और भी बहुत कुछ समेटे हुए है.
इस सीरीज के पीछे 8 महीने की रिसर्च में की गई कड़ी मेहनत शामिल है जिसके जरिए ये सुनिश्चित करने की कोशिश की गई है कि वाल्मिकि रामायण के तथ्यों का सही तरीके से चित्रण हो. 6 से 10 मिनट के हर एपिसोड को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि बच्चों को समझने में आसानी हो और वे खुद को इससे कनेक्ट कर पाएं.
Jumbaya के फाउंडर और सीईओ शैलेश पृथानी के मुताबिक, “रामायण: द जर्नी ऑफ सीता एंड राम” सीरीज के जरिए कोशिश की गई है कि बच्चे हमारी संस्कृति और प्राचीन और पौराणिक कहानियों से खुद को कनेक्ट पाएं.
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…