घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजती पुलिस
Hapur: मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर हुई बड़ी सड़क दुर्घटना में एक की मौत और दर्जनों के घायल होने की खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि मार्ग पर कोहरा होने के कारण कई गाड़ियां आपस में भिड़ गईं, जिससे दर्जनों घायलों लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल में एडमिट कराया है.
मिली जानकारी के मुताबिक, यूपी के जनपद हापुड़ में थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार सुबह लगभग एक दर्जन से अधिक वाहन कोहरे के चलते आपस में भिड़ गए. हादसे के बाद हाइवे पर चीख-पुकार मच गई. एंबुलेंस की करीब पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया वहीं एक व्यक्ति की हादसे में मौत हो गई. घायलों को एंबुलेंस में ऑक्सीजन, फर्स्ट ऐड आदि उपलब्ध कराया गया और अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल रहा है.
पढें इसे भी- UP Budget Session 2023 Live: विधानसभा में सत्र की हंगामेदार शुरुआत, विपक्ष के शोरगुल के बीच राज्यपाल ने किया अभिभाषण
बताया जा रहा है कि अल्लीपुर बाईपास के पास नए फ्लाईओवर पर मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर यह सड़क हादसा हुआ. जहां कोहरे के कारण लगभग आधा दर्जन से अधिक वाहन आपस में भिड़ गए. इस दौरान एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. जानकारी मिलने पर पुलिस और 108 एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची और राहगीरों की सहायता से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं हादसे में एक व्यक्ति की मौत गई, पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड कराकर जाम खुलवाया. इस हादसे के चलते मार्ग में लम्बा जाम लग गया था.
हादसे से सम्बंधित वायरल फोटो और वीडियो बता रहे हैं कि हादसा कितना भयानक था. इस घटना में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं. घायलों को अस्पलात पहुंचाने के लिए पांच 108 एंबुलेंस गाड़ियों की मदद ली गई. अस्पताल में भर्ती घायलों का उपचार किया जा रहा है. जानकारी देते हुए हापुड़ के एडिशनल एसपी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि नेशनल हाईवे पर घने कोहरे के कारण एक हादसा हुआ. हादसे में करीब 15-20 गाड़ियां हादसे का शिकार हो गईं और इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया और सभी का उपचार चल रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…