सीएम योगी और अखिलेश यादव
UP Budget Session 2023: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बाहरी का तमगा दे दिया. जातिगत जनगणना की मांग उठाते हुए अखिलेश यादव ने योगी को बाहरी प्रदेश का व्यक्ति बता डाला. सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही से पहले समाजवादी पार्टी के विधायकों ने प्रदर्शन किया. वहीं, अखिलेश यादव भी मीडिया से मुख़ातिब होते हुए कानून-व्यवस्था और जातिगत जनगणना का मसला उठाया.
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, “ मुख्यमंत्री जी (CM योगी) दूसरे प्रदेश से हैं. उन्हें यूपी की जागतिगत जनगणना से कोई मतलब नहीं है.” अखिलेश यादव ने कहा कि सीएम योगी किसी भी हालत में जातिगत जनगणना नहीं चाहते. लेकिन, बिना जातिगत जनगणना के संविधान के मूल भावना का उद्देश्य पूरा नहीं होता. समाजवादी पार्टी के मुखिया ने इस दौरान जोर देकर कहा कि उनकी पार्टी जातिगत जनगणना के पक्ष में पहले भी खड़ी थी और आज भी खड़ी है.
अखिलेश ने इस दौरान कानपुर अग्निकांड में मारे गए परिवार को लेकर भी योगी सरकार पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि ऐसे प्रदेश में न्याय कैसे मिल सकता है, जहां पर बुल्डोजर का बोलबाला हो. उन्होंने कहा कि एक मां-बेटी आग में जलकर मर गए. ऐसे प्रदेश में फिर इन्वेस्टमेंट कैसे आ सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में जब तक बुल्डोजर है, शासन-व्यवस्था सही नहीं हो सकती है. इन्वेस्टर समिट में आए गमलों की चोरी पर भी अखिलेश ने चुटकी ली और कहा कि अब गमले गायब हैं और पेड़ सूख चुके हैं.
वहीं, दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के विधायकों ने सदन में भी अपना हंगामा जारी रखा. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के दौरान भी विधायक लगातार हंगामा करते रहे. भारी हंगामे के बीच राज्यपाल ने अपना अभिभाषण पूरा किया.
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि सदन में जो बातें कही जाती हैं उनको पूरा नहीं किया जाता है. बीजेपी ने कहा था कि किसानों की आय दोगुनी होगी. 2023 शुरू हो चुका है लेकिन क्या बीजेपी बताएगी किसानों की आय दोगुनी हुई? जो सरकार विधायकों की निधि नहीं बढ़ाती हो उनसे क्या उम्मीद करोगे?
-भारत एक्सप्रेस
IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…
ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…
UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…
Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…
सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…
दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…