देश

UP News: 9 अगस्त से शुरू होगा ‘मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान, सीएम योगी ने लोगों से की भागीदारी की अपील

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. आजादी के अमृत वर्ष में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में स्वाधीनता दिवस के अवसर पर ‘मिट्टी को नमन, वीरों का वन्दन’ के संदेश के साथ ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. यह राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता ज्ञापन का कार्यक्रम है. राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत इस पुनीत कार्यक्रम में हर उत्तर प्रदेश वासी को सहभागी बनना चाहिए.

‘मेरी माटी-मेरा देश’ कार्यक्रम

09 से 15 अगस्त तक की अवधि के इस कार्यक्रम के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों/स्थानीय निकायों में शिलाफ़लकम का लोकार्पण किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तय किए गए ‘पंच प्रण’ के प्रति हर प्रदेशवासी संकल्पबद्ध हो. वहीं इस दौरान वसुधा वंदन करते हुए पौधरोपण किया जाएगा. इसके अलावा वीरों के वंदन के भाव के साथ स्वाधीनता संग्राम सेनानियों, अमर शहीदों के परिजनों का सम्मान किया जाएगा.

‘मेरी माटी-मेरा देश’ कार्यक्रम अपने देश, अपनी मातृभूमि के लिए श्रद्धा, आदर एवं सराबोर हो जाने जैसे अपनेपन के भाव से प्रेरित है. इसके तहत हर विकास खंड और नगरीय निकाय से वहां की पावन मिट्टी लेकर अमृत कलश तैयार किया जाएगा. प्रत्येक जिले में सभी स्थानीय नगरीय निकायों का एक सम्मिलित अमृत कलश बनेगा. जबकि हर विकास खंड का एक-एक पृथक अमृत कलश तैयार किया जाएगा. यह अमृत कलश लखनऊ और देश की राजधानी दिल्ली में आजादी के अमृत वर्ष की स्मृति के साथ संग्रहीत किए जाएंगे.

हर गांव-हर शहर की मिट्टी

अमृत कलश में हर गांव-हर शहर की मिट्टी होगी. यह कलश गांव से ग्राम पंचायत, फिर ब्लॉक मुख्यालय होते हुए जिला मुख्यालय पर एकत्रित होगी. इसी प्रकार, सभी नगरीय निकायों के कलश जिला मुख्यालय स्थित नगर निगम/नगर पालिका पर एकत्रित होंगे. तदुपरांत यह कलश प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचेंगे और फिर नोएडा होते हुए राजधानी दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ पर पूरे देश से आए अमृत कलश के साथ एकत्रित होंगे.

भव्य होगी अमृत कलश यात्रा

अमृत कलश देश की पावन मिट्टी से पूरित हैं. इसका पूरा सम्मान होगा. अमृत कलश यात्रा भव्य होगी. जगह-जगह आमजन की सहभागिता के साथ जनप्रतिनिधियों द्वारा इसका सम्मान किया जाएगा. इस संबंध में सभी आवश्यक तैयारियां समय से कर ली जाएंगी.

शिलाफ़लकम की होगी स्थापना

हर ग्राम पंचायत/नगरीय निकाय में शिलाफ़लकम स्थापित किया जाना है. शिलाफ़लकम पर आजादी के अमृत वर्ष के विजन प्रदर्शित होगा. स्थानीय वीरों/शहीदों का परिचय प्रदर्शित होगा. हर ग्राम/नगर में शिलाफ़लकम का पूरे सम्मान के साथ भव्य कार्यक्रम आयोजित कर लोकार्पण किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: “ये क्या बकवास है, हम तंग आ चुके हैं”, पार्किंग को लेकर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया पर भड़के पड़ोसी

मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम के व्यवस्थित आयोजन के लिए सभी जिलाधिकारियों से संवाद कर बेहतर कार्ययोजना तैयार करने की बात कही गई है. 09 से 15 अगस्त तक हर दिन का कार्यक्रम तय होगा और राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक आयोजन, प्रभात फेरियां, नुक्कड़ नाटक आदि के आयोजन भी किये जायेंगे.

Rohit Rai

Recent Posts

कैंसर का जड़ से खात्‍मा होगा! असम में देश का पहला पब्लिक प्रोटॉन बीम सेंटर स्थापित करा रही भाजपा सरकार, जानिए कैसे बचेंगी जानें

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…

5 minutes ago

रामपुर जेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल गाजियाबाद कोर्ट में होगी पेशी

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं.…

14 minutes ago

बिहार में BJP की बढ़ी ताकत, दो निर्दलीय MLC ने थामा कमल का दामन

BJP News: बिहार में बीजेपी को बड़ा राजनीतिक फायदा मिला है. निर्दलीय एमएलसी राहुल राज…

29 minutes ago

AI का सहारा लेकर भर्ती बढ़ाने की कोशिश में जैश, मसूद अजहर के नाम पर बनाया जा रहा नया प्रोपेगेंडा

Jaish-e-Mohammed AI Propaganda: ऑपरेशन सिंदूर के बाद कमजोर पड़ी भर्ती प्रक्रिया को दोबारा गति देने…

42 minutes ago

‘न घर, न बाहर, न थाना’, आखिर कहां सुरक्षित हैं महिलाएं? न्याय मांगने गई पीड़िता से पुलिसकर्मी ने किया दुष्कर्म

झारखंड के सरायकेला जिले के गम्हरिया थाने में न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ पुलिसकर्मी…

1 hour ago