अखिलेश यादव
Manipur Violence: एक दिन के अजमेर दौरे पर पहुंचे समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मणिपुर में तीन महीनों से जारी हिंसा (Manipur Violence) को लेकर भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. मीडियार्मियों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जो भी मणिपुर में हो रहा वह सरकार करा रही है. सरकार की जानकारी में होते हुए भी ऐसी घटनाएं हो रही हैं और इसलिए प्रधानमंत्री और उनके भाजपा नेता लोकसभा का सामना नहीं कर पा रहे हैं.
अखिलेश यादव ने कहा, “हमें उस दिन को याद करना चाहिए जब प्रधानमंत्री ने संसद की सीढ़ियों पर अपना सर रखा था, उससे लोगों को लगा था कि लोकतंत्र मजबूत होगा. आज वही सरकार लोकसभा का सामना नहीं कर पा रही है.”
मणिपुर हिंसा मामले पर संसद में जमकर हंगामा हो रहा है. विपक्षी दल पीएम मोदी से सदन में आकर जवाब देने की मांग कर रहे हैं. वहीं सत्ताधारी दल का कहना है कि मणिपुर के साथ-साथ बंगाल की हिंसा, राजस्थान और छत्तीसगढ़ समेत तमाम मामलों पर चर्चा होनी चाहिए. इन गतिरोधों के के कारण सदन की कार्यवाही बार-बार स्थगित करनी पड़ी है.
लोकसभा में मणिपुर के मुद्दे पर शुक्रवार को भी गतिरोध बरकरार रहा और सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर जल्द चर्चा की मांग कर रहे विपक्षी सदस्यों के शोर- शराबे के कारण सदन की कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद स्थगित कर दी गई. वहीं राज्य सभा में भी मणिपुर मामले पर गतिरोध बरकरार है और सदन की कार्यवाही बार-बार स्थगित करनी पड़ी है.
कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन ‘ इंडिया ’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) के अन्य घटक दल मानसून सत्र के पहले दिन से ही मणिपुर में जातीय हिंसा के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से संसद में वक्तव्य देने और चर्चा कराए जाने की मांग कर रहे हैं। इस मुद्दे पर हंगामे के कारण दोनों सदनों में कार्यवाही बाधित रही है.
Pitru Paksha Panchang: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को आश्विन मास की अमावस्या तिथि पर सर्वपितृ…
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…