अब्बास अंसारी और उनकी पत्नी निकहत
UP News: बाहुबली मुख्तार अंसारी की बहू की मदद करने पर सपा नेता फराज खान को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोप है कि वह मुख्तार के विधायक बेटे अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत के लिए जेल में पति से मिलवाने में पूरी मदद करता था. बता दें कि फराज चित्रकूट में सपा के जिला महासचिव है. बताया जा रहा है कि इसकी ही मदद से निकहत का सहयोग जेल के अधिकारी करते थे.
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की चित्रकूट जिला जेल में बंद रहे विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत बानो को 3 दिन तक पुलिस रिमांड में लेकर पूछताछ कर रही थी. इसी पूछताछ में हुए खुलासे के बाद निकहत के खास मददगार और चित्रकूट में समाजवादी पार्टी के महासचिव फराज खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक निकहत बानो 18 दिसंबर को चित्रकूट आ गई थीं और 10 फरवरी को अपनी गिरफ्तारी के पहले वह सिर्फ 5 दिन वैध तरीके से जेल में अब्बास अंसारी से मिली थीं. इसके बाद जो अन्य दिनों उन्होंने मुलाकात की उसका कोई लेखा-जोखा जेल में नहीं होता था.
निकहत को चित्रकूट में रहने के लिए कमरा दिलवाने और उनके लिए गाड़ियों का इंतजाम करने के मामले में पुलिस ने चित्रकूट में सपा के जिला महासचिव फराज खान को गिरफ्तार किया है. फराज पर आरोप है कि वह अपने खातों में पैसा मंगाकर जेल अधिकारियों से लेकर वकीलों और अन्य लोगों को पहुंचाता था, चित्रकूट धाम मंडल के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) विपिन मिश्रा ने पूरे मामले का खुलासा किया. डीआईजी ने बताया कि विधायक अब्बास की पत्नी निकहत से पूछताछ के दौरान और भी जानकारी सामने आई हैं. निकहत मामले से जुड़े लोगों की एक लंबी चेन है, जिसमें चित्रकूट के अगल-बगल के अन्य जिलों के लोग भी शामिल हैं. जैसे-जैसे पुलिस की जांच में उनके मददगारों के खिलाफ पक्के सबूत मिलते जाएंगे, वैसे-वैसे पुलिस की कार्रवाई आगे बढ़ती जाएगी. बता दें कि निकहत बानो की रिमांड खत्म हो गई है, जबकि उनके ड्राइवर नियाज अहमद की 5 दिन की रिमांड मंगलवार अर्थात आज तक चलेगी. दोनों की रिमांड की अवधि 17 फरवरी को सुबह 10 बजे से शुरू हुई थी.
बता दें कि चित्रकूट जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी से मिलने के लिए पत्नी निकहत बानो गई थीं. बताया जा रहा है कि वह अपने पति से गैर कानूनी ढंग से मिलती थीं. चित्रकूट कारागार स्थित डिप्टी जेलर के कमरे में अपने पति से अवैध रूप से मिलने के आरोप में निकहत को 10 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने कहा था कि निकहत के पास से 2 मोबाइल फोन के अलावा विदेशी मुद्रा समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए थे.
बता दें कि मऊ सदर से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक अब्बास अंसारी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पिछले तीन महीने से चित्रकूट जेल में बंद थे, लेकिन इस घटना के बाद उन्हें उत्तर प्रदेश की कासंगज जेल भेज दिया गया है.
मालूम हो कि जेल में अवैध रूप से मिलने के मामले में चित्रकूट रगौली जेल थाने के प्रभारी एएसआई श्यामदेव सिंह की शिकायत पर जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर, डिप्टी जेलर, एक सिपाही, अब्बास की पत्नी निकहत और उनके वाहन चालक नियाज अहमद समेत पांच लोगों के खिलाफ आपराधिक साजिश रचने और साक्ष्य से छेड़छाड़ करने समेत कई गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया था. इस मामले में जेल अधीक्षक और सात अन्य कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया था. इसके बाद उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है.
-भारत एक्सप्रेस
PM Modi: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनके…
Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…
Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…