देश

UP News: प्रेमी संग सात फेरे के लेने के लिए मुस्लिम युवती ने अपनाया हिंदू धर्म, महिमा बनकर की शादी, पति की सुरक्षा के लिए लगाई पुलिस से गुहार

Bareilly News: यूपी के बरेली में एक मुस्लिम युवती ने हिंदू प्रेमी से विवाह करने के लिए अपना धर्म बदल डाला और पूरे हिंदू रीति-रिवाज से एक आश्रम में शादी की. साथ ही महिला ने पुलिस से अपने पति की जान की रक्षा की भी गुहार लगाई है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, बरेली के भूता थाना क्षेत्र से ये मामला सामने आया है जहां धर्म की दीवारें तोड़कर एक प्रेमी जोड़े ने विवाह रचा लिया है. युवती के मुताबिक, उसका प्रेमी उसके घर के पास ही रहता है. पिछले चार साल से दोनों एक-दूसरे को जानते हैं. पहले दोनों में दोस्ती थी, लेकिन धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया. दोनों की शादी के लिए घर वाले तैयार नहीं थे. मजहब दोनों की शादी में अड़चन बनकर खड़ा था.

इस पर युवती ने हिम्मत दिखाई और पहुंच गई पास के ही एक हिंदू आश्रम में. यहां पहले युवती ने हिंदू धर्म अपनाया. इसके बाद हिंदू रीति-रिवाज से दोनों का विवाह कराया गया. दोनों ने अग्नि के सात फेरे लिए और साथ जीने-मरने की कसमें खाईं. इस दौरान युवती ने अपना नाम महविश से बदलकर महिमा रख लिया.

पढ़ें इसे भी- Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड में मायावती ने योगी सरकार को घेरा, कहा- कानून-व्यवस्था के दावों की पोल खुल गई

बता दें कि इससे पहले दोनों ने घर से भागकर कोर्ट मैरिज भी कर ली थी. युवती ने कहा कि वह अब आजीवन हिन्दू रहेगी और हिन्दू बनकर अपना पत्नी धर्म निभाएगी. शादी के बाद एसएसपी ऑफिस पहुंची महविश से बनी महिमा मौर्य ने बताया कि विवाह के बाद से उसके पति को उसके परिजनों से खतरा है. वह चाहती है कि उसके पति सहित उसे पुलिस सुरक्षा मिले.

पुलिस ने सुरक्षा का दिया भरोसा

महिला के पति शरण मौर्य ने बताया कि उन दोनों ने अपनी मर्जी से हिन्दू रीति रिवाज से शादी की है. उसे पत्नी के मायके वालों से तरफ से धमकी मिल रही है. महिमा आश्रम के महंत शंकधार के साथ सुरक्षा मांगने एसएसपी दफ्तर गई थी. एसएसपी दफ्तर में मौजूद पुलिस अधिकारी ने नवदंपति से बातचीत की और उनकी बात समझने के बात सम्बंधित थाने को दोनों पक्षों को साथ बैठाकर समझाने के साथ सुरक्षा देने का भरोसा दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बिजली बिल में जुड़ेगा ट्रैफिक चालान? सुप्रीम कोर्ट ने बताया नया फॉर्मूला

सुप्रीम कोर्ट ने बकाया ट्रैफिक ई-चालान की वसूली के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों…

11 minutes ago

उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष ने परिवार के साथ की पीएम मोदी से मुलाकात, विवाह समारोह का दिया निमंत्रण

उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. वह…

18 minutes ago

हाथ में तिरंगा, जुबां पर ‘भारत माता की जय’… 14 साल की फराह बलूच ने भारत से क्यों लगाई मदद की गुहार?

Farah Baloch: बलूचिस्तान की आजादी की लड़ाई लड़ रही कार्यकर्ता फराह बलूच भारत से अपने…

18 minutes ago

बुझ गया चिराग..; गोपालगंज मेले में इकलौते बेटे की निर्मम हत्या, मां के सामने खून क्यों?

Gopalganj Crime News: बिहार के गोपालगंज में खौफनाक कत्ल का मामला सामने आया है. महावीरी…

19 minutes ago

धुंधली नहीं होगी दिल्ली: दिवाली से पहले राजधानी की साफ हवा साफ का ब्लूप्रिंट तैयार

Delhi Pollution Action Plan: दिल्ली और एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण और सर्दियों की चुनौतियों से…

1 hour ago

विकास की राह में घुट रहा भारत का दम! कोयला जलाने से हवा हो रही जहरीली, हर साल 9 लाख मौतें

Air Pollution: साल 2000 से 2020 के बीच प्रति व्यक्ति जीडीपी करीब 3 गुना बढ़ी,…

1 hour ago