देश

UP News: ओमप्रकाश राजभर को फेसबुक पर दी गई अभद्र गालियां, पार्टी नेताओं ने की कार्रवाई की मांग

UP News: सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को फेसबुक के माध्यम से अभद्र गाली देने वाले के खिलाफ पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक बस्ती को ज्ञापन सौंपा है. पार्टी नेताओं ने कहा है कि यह अपराध क्षमा योग्य नहीं है. इसलिए इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए.

इस पूरे मामले को लेकर पार्टी के दर्जन भर पदाधिकारी और सदस्य पुलिस अधीक्षक बस्ती पहुंचे थे. पहले तो पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस मामले के विरोध में नारेबाजी की और पुलिस से जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की. वहीं बृजभूषण मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष प्रबुद्ध प्रकोष्ठ सुभासपा ने कहा कि सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को फेसबुक के माध्यम से अभद्र गाली दी गई है. इस मामले में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने आज पुलिस अधीक्षक बस्ती कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है.

ज्ञापन के माध्यम से पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बताया कि दिनांक 24/2/2023 को विधानसभा सत्र चल रहा था, जिसमें जातिगत जनगणना के बारे में पार्टी अध्यक्ष बोल रहे थे. ठीक उसी वक्त फेसबुक पर बस्ती महादेवा का निवासी संजय यादव नाम के व्यक्ति ने सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपशब्द लिखे. साथ ही बस्ती जनपद के महादेवा विधानसभा क्षेत्र में आने पर पार्टी अध्यक्ष को देख लेने की धमकी भी दी है.

पढ़ें इसे भी- UP News: शादी से कुछ घंटे पहले ही दिव्यांग हुई दुल्हन को दुल्हे ने अपनाकर पेश की मिसाल, ठुकराया छोटी बहन से विवाह का प्रस्ताव

जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग

इस मामले को लेकर बृजभूषण मिश्र ने आगे कहा कि इस तरह से खुलेआम धमकी दे रहा ये शख्स कौन है और आखिर क्यों पार्टी अध्यक्ष को धमकी दे रहा है. इसकी पुलिस पूरी जांच करे और जल्द से जल्द रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार करे. ये अपराध क्षमा योग्य नहीं है, क्योंकि उसने खुलेआम पार्टी अध्यक्ष को धमकी दी है. मिश्र ने कहा कि अगर पुलिस जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई नहीं करती तो पार्टी के कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करेंगे. बृजभूषण मिश्र ने कहा कि कुछ अराजक तत्व लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से सनसनी पैदा कर रहे हैं और ये लोग नहीं चाहते कि समाज मे बराबरी की बात हो. इसे किसी भी दशा में हम लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस 

Archana Sharma

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

27 minutes ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

49 minutes ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

1 hour ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

1 hour ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

2 hours ago