देश

UP News: अब यूपी के इस सरकारी दफ्तर में नहीं पहनकर जा सकेंगे जींस और टी-शर्ट, लागू हुआ ड्रेस कोड

UP News: उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (National Health Mission) के कार्यालय में नया ड्रेस कोड लागू होने के बाद कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया है. अब कर्मचारी इस दफ्तर में अपनी पसंद की जींस या फिर टी-शर्ट, टॉप, स्कर्ट पहनकर नहीं आ सकेंगे. कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारियों को वेस्टर्न ड्रेसेज की जगह पर फॉर्मल ड्रेस में कार्यालय आने का निर्देश दिया गया है. इस आदेश की सोशल मीडिया से लेकर हर जगह जमकर चर्चा हो रही है तो वहीं कर्मचारी भी मन मसोस कर रह जा रहे हैं.

इस आदेश को लेकर अधिकारियों की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, पिछले दिनों में कार्यालय में कर्मचारियों के बीच मनमाने तरीके से कपड़े पहनकर आने का सिलसिला बढ़ा है और इससे कार्यालय की मर्यादा भंग हो रही थी. वहीं एनएचएम के अपर मिशन निदेशक डॉ. हीरालाल की ओर से आदेश जारी किया गया है और कर्मचारियों के फैशनेबल कपड़ों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है. एनएचएम के सभी अधिकारी और कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड तय कर दिया है और महिलाओं को सख्त हिदायत दी गई है कि वह जींस- टीशर्ट या स्कर्ट- टॉप पहन कर कार्यालय नहीं आ सकती हैं. तो वहीं पुरुष कर्मचारियों को ड्यूटी के समय जींस- टीशर्ट की जगह फॉर्मल पैंट- शर्ट में ऑफिस आने के निर्देश दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: स्कूल में बच्चे की पिटाई पर शुरू हुई सियासत, ओवैसी बोले- बुलडोजर और ठोक दो का क्या हुआ ?

आदेश में कही गई है ये बातें

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, एनएचएम के अपर मिशन निदेशक की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि एनएचएम ही ह्यूमन रिसॉर्स पॉलिसी में ड्रेस कोड की व्यवस्था की गई है. बावजूद इसके कई अधिकारी और तमाम कर्मचारी इसका अनुपालन नहीं करते नजर नहीं आ रहे हैं. अनफॉर्मल ड्रेस पहनकर कार्यालय में कर्मचारी- अधिकारी आ रहे हैं, जिससे कार्यालय की गरिमा को ठेस पहुंच रही है. इसी के साथ आदेश में कहा गया है कि, एनएचएम के सभी कर्मचारी- अधिकारी गरिमापूर्ण फॉर्मल ड्रेस में ही ऑफिस आएं.

साड़ी-दुपट्टा में आएं महिलाएं

इस जारी आदेश में महिलाओं के लिए साड़ी या दुपट्‌टे के साथ सलवार-कमीज ही पहनकर आने के निर्देश दिए गए हैं तो वहीं पुरुषों को भी फॉर्मल ड्रेस में ही कार्यालय आने के लिए कहा गया है और आदेश का कड़ाई से पालन करने की बात कही गई है. बता दें कि पहले ही एनएचएम की मिशन निदेशक पिंकी जोवेल की ओर से ड्रेस कोड का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया था. उन्होंने ड्रेस कोड का सख्ती से पालन किए जाने का निर्देश देते हुए ह्यूमन रिसॉर्स पॉलिसी के चैप्टर 11 के प्वाइंट 4 का जिक्र किया था, जिसमें ड्रेस कोड की व्यवस्था की गई है. बता दें कि इससे पहले चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से यूपी के सभी मेडिकल कॉलेजों में काम करने वाले महिला- पुरुष डॉक्टर और कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड को लेकर निर्देश जारी किया गया था और इसका अनुपालन किए जाने को लेकर भी आदेश जारी किया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

49 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

49 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

1 hour ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

3 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

3 hours ago