ट्रेन हादसे में सीतापुर के दो लोगों की मौत
-जितेंद्र सैनी
Madurai Train Accident: तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास जिस रेल कोच में आग लगने की घटना हुई है उसमें उत्तर प्रदेश के सीतापुर के 10 लोगों के मौजूद होने की खबर सामने आ रही है. जानकारी सामने आई है कि इस घटना में सीतापुर के दो लोगों की मौत हो गई है. हादसे में मिथलेश सिंह व शत्रु दमन सिंह की मौत की पुष्टि हुई है तो वहीं दो लोगों के लापता होने की सूचना सामने आ रही है. सीएम योगी ने घटना पर दुख व्यक्त किया है. मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख की आर्थिक मदद करने की घोषणा की है.
जानकारी के मुताबिक, सीतापुर से गए सभी लोगों की बुकिंग विजय लक्ष्मी नगर स्थित भसीन टूर एंड ट्रैवेल्स से की गई थी और ये यात्रा 17 अगस्त से लेकर 30 अगस्त तक प्रस्तावित थी. जिले की आदर्श नगर निवासी मिथिलेश (50) भी इसी ट्रेन में थीं और अब घटना के बाद उनकी मौत की पुष्टि हुई है. वह आज रामेश्वरम के दर्शन करने वाली थीं लेकिन इससे पहले ही इस हादसे की शिकार हो गईं. खबर आते ही घर में कोहराम मच गया. उनके दामाद ने बताया कि शनिवार को ट्रेन रामेश्वरम पहुंचती. दामाद ने ये भी बताया कि उनकी सास कई सालों से रामेश्वरम दर्शन के लिए जाना चाहती थीं और जब वह गईं तो इस हादसे की शिकार हो गईं.
हादसे में मिथिलेश के पति शिव प्रताप घायल बताए जा रहे हैं. इसी तरह शत्रुदमन की पत्नी भी घायल हैं लेकिन शत्रुदमन की मौत की खबर सामने आ रही है. वहीं घायलों का इलाज चल रहा है. इस घटना में जिले की नीरज मिश्रा व उनकी पत्नी सरोजनी गंभीर रूप से घायल हैं और शिवप्रताप की साली सुशीला सिंह भी गंभीर रूप से घायल हैं. घटना के बाद जिलाधिकारी अनुज सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी होने के बाद एडीएम सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को पीड़ित के घर भेज कर जानकारी जुटा गई है. इस हादसे में जो लोग सीतापुर के घायल हैं. उन्हें लाने के लिए रेलवे के बड़े अधिकारियों से संपर्क किया गया है और उन्हें सुरक्षित सीतापुर लाया जाएगा.
ये भी पढ़ें- Tamil Nadu: तमिलनाडु में ट्रेन में ऐसे लगी आग; एक गलती ने ले ली 10 लोगों की जान, जानें क्या कहता है रेलवे का कानून
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मदुरै ट्रेन हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा की है. वहीं मुख्यमंत्री योगी ने यूपी के घायलों के समुचित इलाज के लिए कड़े निर्देश दिए हैं
कंट्रोल रूम राहत हेल्प लाइन नम्बर (उत्तर प्रदेश)
1070 (टोल फ्री)
9454441081
9454441075
जानकारी के मुताबिक, ट्रेन कोच यार्ड में खड़ी थी. कुछ यात्रियों ने कथित तौर पर चाय और नाश्ता तैयार करने के लिए अवैध रूप से तस्करी किए गए रसोई गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया, जिससे आग लग गई. डिब्बे धूं-धूं कर जलने लगे. इस हादसे में कुल 9 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है और 20 लोग घायल हुए हैं. ये घटना लखनऊ-रामेश्वरम ट्रेन में हुई है और सभी मृतक उत्तर प्रदेश के ही बताए जा रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…
दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…
Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…