देश

Ghosi Bypoll 2023: घोसी उपचुनाव में सपा लगा रही एड़ी-चोटी का जोर, 2-3 सितंबर को अखिलेश करेंगे जनसभा

Ghosi Bypoll-2023: घोसी विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव में भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबले की उम्मीद है. दोनों राजनीतिक दल अपने-अपने तरीके से चुनाव जीतने की जुगत भिड़ा रहे हैं. कांग्रेस ने यहां किसी उम्मीदवार को नहीं उतारा है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव इस सीट पर अपनी जीत दर्ज कराने के लिए ऐड़ी-चोटी की जोर लगा रहे हैं. अखिलेश यादव, प्रो. रामगोपाल के साथ ही शिवपाल यादव, नरेश उत्तम, रामअचल, लालजी वर्मा व इन्द्रजीत सरोज जैसे सपा के बड़े नेता यहां लगातार डटे हुए हैं और चुनावी जनसभाएं कर लोगों को भाजपा की गलतियां गिना रहे हैं.

लोकसभा चुनाव से पहले सपा के लिए टेस्ट

सूत्रों के मुताबिक, घोसी उपचुनाव को अपने पाले में करने के लिए सपा पूरी ताकत लगा रही है क्योंकि लोकसभा चुनाव-2024 से पहले इस उपचुनाव को टेस्ट माना जा रहा है. सियासी गलियारों में कहा जा रहा है कि जनता किसके फेवर में है, वो इस चुनाव से पता चल जाएगा. पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, राष्ट्रीय महासचिव रामअचल राजभर, लालजी वर्मा व इन्द्रजीत सरोज घोसी में लगातार डटे हुए हैं और जनता को सपा की उपलब्धियां गिना रहे है और भाजपा की खामियों को गिनाने में जुटे हैं.

घोसी में सपा के सभी बड़े नेता

सपा बड़ी रणनीति के साथ यहां उतरी है. पार्टी ने सभी बड़े नेताओं को दो से तीन दिन यहां रहकर चुनावी जनसभाएं करने के निर्देश दिए गए हैं. अखिलेश यादव खुद भी मतदान से पहले यानी 2 या 3 सितंबर को यहां चुनावी जनसभाएं करेंगे और जनता के बीच जाकर सपा की उपलब्धियों का पिटारा खोलेंगे और लोगों को साइकिल के पक्ष में ही वोट करने की अपील करेंगे. बता दें कि घोसी विधानसभा सीट पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान के इस्तीफा देने से रिक्त हुई है, जोकि पहले सपा में थे और हाल ही में सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए है.

ये भी पढ़ें– Ram Mandir: प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज, दिसंबर तक बन जाएगा तीर्थयात्री सुविधा केंद्र, 25 हजार श्रद्धालुओं के लिए होगी व्यवस्था

सपा की ओर से इन नेताओं को दी गई है जिम्मेदारी

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा के साथ ही स्वामी प्रसाद मौर्य, बलराम यादव, ओम प्रकाश सिंह, रामगोविन्द चौधरी, मिठाई लाल भारती, दयाराम पाल, राजपाल कश्यप, दुर्गा प्रसाद यादव, एचएन पटेल, तूफानी सरोज और काजल निषाद को भी यहां की जनता से वोट के लिए अपील करने की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं. इसी के साथ चुनावी जनसभा करने के लिए समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि को भी यहां साइकिल दौड़ाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

56 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

56 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

1 hour ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

3 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

3 hours ago