देश

Varanasi: गंगा की लहरों पर सैर कराएगी भारत की पहली हाइड्रोजन वाटर टैक्सी, जानें, क्या है पूरी योजना ?

Varanasi:  गंगा की लहरों पर सैर करने का शौक रखने वालों के लिए खुशखबरी है. जल्द ही अब लोग भारत की पहली हाइड्रोजन-ईंधन वाली वाटर टैक्सी का लुत्फ उठा सकेंगे. इसको लेकर यूपी में सबसे पहले वाराणसी के लिए योजना बनाई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, बाबा काशी विश्वनाथ की नगरी में गंगा की लहरों पर क्रूज, रो-रो जहाजों और नावों के लिए सीएनजी ईंधन के बाद अब जल्द ही गंगा नदी में देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन वाली जल टैक्सी दौड़ती हुई दिखाई दे सकती है.

आधिकारिक सूत्रों की मानें तो अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) गंगा में पहली हाइड्रोजन ईंधन वाली जल टैक्सी शुरू करने की संभावना तलाश रहा है. इस सम्बंध में IWAI के अधिकारियों के मीडिया में आए बयान के मुताबिक, कुल छह हाइड्रोजन वॉटर टैक्सियों का प्रस्ताव किया गया है, जिनमें से दो-दो वाराणसी, मथुरा और आगरा में संचालित की जाएंगी. एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि ललिता घाट, नमो घाट, शीतला घाट और रविदास घाट पर चार्जिंग पॉइंट स्थापित किया जाएगा. इसके लिए इन घाटों को चिन्हित किया गया है. बताया जा रहा है कि आने वाले दो से तीन महीने में रिचार्जिंग और ईंधन पॉइंट को चार घाटों पर लगाने के बाद पायलट प्रोजेक्ट के तहत दो हाईब्रिड वाटर टैक्सी चलाई जाएंगी, जिनमें इलेक्ट्रिक मोटर्स का भी विकल्प रहेगा.

ये भी पढ़ें- चुनाव में किया वादा आज पूरा कर सकती है सिद्धारमैया सरकार, कैबिनेट बैठक में ‘पांच गारंटी’ पर लगेगी मुहर !

गंगा के साथ ही यमुना में चलेंगी वाटर टैक्सी

इस पूरी योजना को लेकर IWAI वाराणसी के कार्यालय प्रभारी रमेश चंद्र पांडे ने मीडिया को जानकारी दी कि, काशी में गंगा के साथ ही मथुरा और आगरा में यमुना की लहरों पर भी इसी तरह की टैक्सियों का संचालन होगा. इसी पूरी योजना को आगे बढ़ाने के लिए विशेषज्ञों की एक टीम जल्द ही गंगा नदी के घाटों पर हाइड्रोजन रिफ्यूलिंग और इलेक्ट्रिक चार्जिंग पॉइंट की स्थापना से सम्बंधित पूरी चर्चा के लिए दौरा करेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

2 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

2 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

2 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

2 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

2 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

3 hours ago