देश

UP Politics: यूपी की ये 18 लोकसभा सीटें भाजपा के लिए बनीं रेड जोन, अब पार्टी का सबसे ज्यादा फोकस इन्हीं पर

UP Politics: भाजपा तेजी से लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुट गई है. ताजा जानकारी सामने आ रही है कि, निकाय चुनाव में जिस तरह से मेयर की सभी 17 सीटों पर बीजेपी ने बाजी मारी है, ठीक उसी तरह वह अब लोकसभा की सभी सीटों पर विजय पताका लहराने की तैयारी कर रही है. इसके लिए पार्टी ने लोकसभा की जोखिम वाली 18 सीटों पर पूरी तरह से नजरें गड़ा दी है. साथ ही बड़े स्तर पर अभियान चलाकर इन सीटों को जीतने की तैयारी में जुट गई है.

मीडिया सूत्रों की मानें तो पार्टी ने आंतरिक सर्वे के आधार पर लोकसभा के लिए 18 चुनौतीपूर्ण सीटों को चिन्हित करते हुए भाजपा ने उनको रेड जोन में रखा है और अब पूरी तरह से इन सीटों पर फोकस कर दिया है. बताया जा रहा है कि 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव के परिणामों और संभावित खतरे के आधार पर पार्टी इन सीटों को जीतने के लिए एक कामयाब योजना बना रही है. तो वहीं उपचुनाव में रामपुर और आजमगढ़ की सपा सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद अभी भी पार्टी इन सीटों पर किसी तरह से हार नहीं देखना चाहती. इसलिए बीजेपी पूरी तरह से घेराबंदी में जुटी है. ये भी बता दें कि इन 18 में से कई लोकसभा क्षेत्रों में नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा है. इसीलिए भाजपा परेशान है और वह इस बार किसी भी तरह से अगले लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए रणनीति बना रही हैै.

ये भी पढ़ें- वाशिंगटन में बोले राहुल गांधी- संसद में अडानी का मुद्दा उठाया तो रद्द कर दी गई सदस्यता, इतिहास की सबसे बड़ी सजा मुझे मिली

मीडिया सूत्रों की मानें तो आंतरिक सर्वे में बीजेपी ने श्रावस्ती और अंबेडकरनगर जैसी सीटों पर पिछले लोकसभा चुनाव में जाति विशेष के प्रत्याशी उतारने पर दूसरी जाति में तीखी प्रतिक्रिया देखी है, लिहाजा, भाजपा अब रेड जोन की सभी सीटों की उन कमजोर कड़ियों को चिन्हित कर उन पर सफलता हासिल करने के लिए पूरी रणनीति तैयार कर रही है. वहीं यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाने के लिए पार्टी ने 30 मई से ही महाजनसंपर्क अभ‍ियान शुरू कर दिया है.

इन सीटों को रखा रेड जोन में

पार्टी ने रेड जोन में फिरोजाबाद, श्रावस्ती, अंबेडकरनगर, नगीना, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, बदायूं, मैनपुरी, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, रायबरेली, लालगंज, जौनपुर, घोसी, आजमगढ़, गाजीपुर लोक सभा सीटों को शामिल किया है.

इन सीटों पर नहीं खिला कमल

बता दें कि पिछले साल हुए उपचुनाव में आजमगढ़ और रामपुर सीटें अपने कब्जे में करने के बाद भी 14 लोकसभा सीटें भाजपा के हाथ से फिसल गईं. इन 14 सीटों में से सहारनपुर, नगीना, रामपुर, संभल, बिजनौर, अमरोहा, श्रावस्ती, गाजीपुर, लालगंज, जौनपुर, अंबेडकरनगर, घोसी सीटें भाजपा ने 2014 में जीती थीं, लेकिन 2019 में हार गई. तो वहीं 2014 में हारी बदायूं और फिरोजाबाद की सीटों पर 2019 में जीत हासिल की थी. फिलहाल देखना ये है कि भाजपा की रणनीति इस बार क्या हारी सीटों पर कमल खिलाएगी. हालांकि भाजपा पूरी मजबूती के साथ इस लोकसभा चुनाव में उतरने की तैयारी कर रही है और किसी भी तरह की चूक करने की गुंजाइश नहीं रखेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

3 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

3 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

3 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

3 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

3 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

3 hours ago