फोटो-सोशल मीडिया
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में इन दिनों भगवान राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोरो पर हो रही हैं. प्रतिदिन योजनाओं को लेकर बैठकें हो रही हैं तो दूसरी ओर राम मंदिर का निर्माण भी तेज गति से आगे बढ़ रहा है. क्योंकि 22 जनवरी को मंदिर उद्घाटन होने के साथ ही प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भी होगा. इससे पहले मंदिर के निचले तल का काम पूरा कर लिया जाना है. इसको देखते हुए दिन-रात कारीगर मंदिर निर्माण में लगे हुए हैं. इसी दौरान खबर सामने आ रही है कि इंदौर से एक रथ अयोध्या के लिए रवाना हुआ है, जिसमें देश भर की 75 नदियों के जल होगा. इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक रामलाल के जलाभिषेक के लिए 26000 किलोमीटर की यात्रा यह रथ पूरी करेगा और इस रथ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरु चित्रकूट से रवाना करेंगे. बता दें कि अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिस्सा लेंगे. इस दिन के लिए देश भर के करोड़ो राम भक्त इंतजार कर रहे हैं तो वहीं श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए पूरी तैयारी में जुटा हुआ है. तो वहीं रामलला को अपने गर्भगृह में विराजमान होते देखने के लिए देश भर के राम भक्त आतुर हैं. इसीलिए इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कराया जाएगा. इसी के साथ ही ट्रस्ट ने देशवासियों को इस दिन को दीवाली की तरह मनाने के लिए अपील की है और घर में दीए जलाने का आह्वान किया है. ऐसे में इंदौर शहर में अयोध्या रवाना करने के लिए एक रथ का निर्माण किया गया है. इस रथ में देश की 75 नदियों के जल को संग्रहित किया जाएगा. इस रथ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरु चित्रकूट से रवाना करेंगे.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक, इस रथ को इंदौर के एक कलाकार की ओर से बनाया जा रहा है. रथ बनाने वाले कलाकार महेंद्र कोडवानी ने मीडिया को बताया कि अयोध्या में राम मंदिर के अनावरण कार्यक्रम और प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उन्होंने इस रथ को तैयार किया है. उन्होंने बताया कि चित्रकूट के आचार्य रामभद्राचार्य महाराज के निर्देश पर इंदौर से इसे रवाना किया जाएगा. इस रथ में 75 नदियों का जल होगा और यह रथ 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचेगा. इस रथ में छोटे-छोटे कलश बनाए गए हैं जिनमें 75 नदियों की जल को एकत्रित किया जाएगा. इसी के साथ ही चार पंडित लगातार 60 दिनों तक हनुमान चालीसा का निरंतर पाठ भी करते रहेंगे.
बता दें कि इंदौर से नदियों के जल को लाने वाले रथ को सुंदर ढंग से सजाया गया है. रथ में सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र राम और सीता की मूर्ति है जिनके सामने हनुमान विराजित हैं. इसी के साथ ही रंग-बिरंगे कलश भी रथ की शोभा बढ़ा रहे हैं. रथ पर राम मंदिर की कलाकृतियां भी उकेरी गई है. यह रथ इंदौर से फिलहाल आज रवाना हो गया है, जो कि चित्रकूट पहुंचेगा और फिर यहां से तुलसी पीठाधीश्वर पद्म भूषण जगतगुरु भद्राचार्य महाराज इसे रवाना करेंगे. खबर सामने आ रही है कि रथ के शुभारंभ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई साधु संत मौजूद हो सकते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…