देश

UP News: ‘मौत का कोल्ड स्टोरेज’ चलाने वाले मालिक गिरफ्तार, 30 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, 14 की मौत, अब मची आलू की लूट

मुजम्मिल दानिश

Cold Store Building Collapsed: मौत का कोल्ड स्टोरेज चलाने वाले दो लोगों को पुलिस ने घटना के तीसरे दिन गिरफ्तार कर लिया है. इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है और 6 इलाज के बाद घर आ गए, जबकि चार एडमिट हैं. जिस वक्त घटना हुई उस वक्त कोल्ड स्टोरेज के अंदर 24 मजदूर काम कर रहे थे. अब फिलहाल मलबा हटाया जा रहा है.

बता दें कि उत्तर प्रदेश के जनपद संभल में 16 मार्च को कोल्ड स्टोरेज की छत भरभरा कर ढह गई थी, जिसमें काम कर रहे 24 मजदूर दब गए थे. सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी मृतकों के परिजनों को ₹2,00000 की आर्थिक मदद और घायलों को ₹50,000 की आर्थिक सहायता का ऐलान किया था. जिन किसानों का आलू खराब हुआ है, उनको भी मुआवजा दिया जाएगा. फिलहाल अभी मुआवजा तय नहीं किया गया है. बताया जा रहा है कि स्टोरेज के गिरफ्तार मालिक रोहित अग्रवाल और अंकुर अग्रवाल से ही किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा. इस पूरी घटना की जानकारी डीएम एवं एसपी ने संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस कर दी.

पढ़ें इसे भी- UP News: संभल में ढहा कोल्ड स्टोरेज, 30-40 मजदूरों के दबे होने की आशंका, तीन को किया गया रेस्क्यू

चंदौसी कोतवाली इलाके के इस्लाम नगर रोड स्थित कोल्ड स्टोर में हुए हादसे के बाद शनिवार को डीएम मनीष बंसल एवं एसपी चक्रेश मिश्रा ने चंदौसी के तहसील सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. डीएम ने बताया कि हादसे के कारणों को ढूंढा जा रहा है. इसके लिए बाकायदा एक मजिस्ट्रियल जांच कमेटी बनाई गई है, जो पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट पेश करेगी. उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

डीएम ने दी जानकारी

डीएम मनीष बंसल ने बताया कि कोल्ड स्टोर हादसे के बाद संभल जिले के सभी कोल्ड स्टोर में सुरक्षा मानकों की जांच की जाएगी. जिसके लिए अफसरों को दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं. कोल्ड स्टोर में रखे किसानों के आलू को लेकर जानकारी ली जा रही है. नियमों के अनुसार किसानों की क्षतिपूर्ति की जाएगी. पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि कोल्ड स्टोर हादसे के मामले में कोल्ड स्टोर स्वामी रोहित अग्रवाल एवं अंकुर अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है.

अब मची आलू की लूट

जहां एक ओर 14 मजदूरों के परिवारों में उनकी मौत से कोहराम मचा हुआ है और गांव में एक साथ 13 लाशें जलाई गई हैं और एक को कब्रिस्तान में दफन किया गया है. दूसरी ओर संवेदनहीनता भी देखने को मिली है जहां कुछ लोग किसानों के बर्बाद हो चुके आलू पर हाथ साफ कर रहे हैं और बोरे में भर-भर कर अपने घर ले जा रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

1 hour ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

2 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago