देश

UP News: पसमांदा स्नेह यात्रा हुई रद्द, अब एक अगस्त से होगी शुरू, यूपी के 27 जिलों से होकर गुजरेगी, BJP ने बनाई ये रणनीति

UP News: लोकसभा चुनाव- 2024 को लेकर यूपी में भाजपा बड़ी योजना के साथ उतरने जा रही है. सभी 80 लोकसभा सीटों को जीतने के लिए BJP एक अगस्त से पसमांदा स्नेह यात्रा निकालने जा रही है. बता दें कि पिछले साल से ही भाजपा पसमांदा समाज के लोगों को अपनी ओर करने के लिए लगातार प्रयासरत है और इसी वजह से भारतीय जनता पार्टी का अल्पसंख्यक मोर्चा पसमांदा मुसलमानों के साथ लगातार संवाद स्थापित करने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है. सूत्रों की मानें तो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय से हरी झंडी दिखाकर इस यात्रा का शुभारंभ करेंगे. बता दें कि ये यात्रा आज से ही यानी 27 जुलाई से ही शुरू करने जा रही थी, लेकिन इसे रद्द कर अब एक अगस्त से शुरू किया जाएगा.

खबर सामने आ रही है कि एक अगस्त से पसमांदा ने यात्रा शुरू होगी, जिसकी शुरुआत गाजियाबाद से की जाएगी और ये यात्रा यूपी के 27 मुस्लिम बाहुल्य जिलों से होकर गुजरेगी. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता पसमांदा मुसलमानों के साथ संवाद स्थापित करेगी. इसी के साथ ये यात्रा देश के अन्य राज्यों से भी गुजरेगी. बता दें कि यात्रा के दौरान पसमांदा समाज को जागरूक किया जाएगा. पार्टी सूत्रों की मानें तो भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मुस्लिम बाहुल्य लोकसभा सीटों तक पहुंचेंगे और मुसलमानों के साथ संवाद भी स्थापित करेंगे और यूसीसी यानी यूनिफॉर्म सिविल कोर्ट के बारे में लोगों से बात करेगी और उनको जागरूक करेगी. इसी के साथ उनके हित में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी जानकारी देगी.

भाजपा पसमांदा समाज में अपना सिक्का जमाने के लिए प्रदेश में लगातार पसमांदा मुसलमानों के क्षेत्रों में कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है. बीजेपी पसमांदा बुद्धिजीवी सम्मेलन भी करा रही है, जिसमें पसमांदा समाज से आने वाले बड़े नेता भी शामिल हो रहे हैं. मालूम हो कि पिछले एक सालों के भीतर भाजपा मुसलमानों के लिए तमाम कार्यक्रमों का आयोजन कर चुकी है, जिसमें से एक कार्यक्रम प्रधानमंत्री की मन की बात भी रहा है. मालूम हो कि पीएम मोदी के मन की बात की किताब का उर्दू अनुवाद करके लोगों में वितरित भी किया गया.

ये भी पढ़ें- मौत का सफर तय कर रहे स्कूली छात्र! बस के पीछे और खिड़कियों पर लटककर जा रहे घर, प्रशासन बना मूकदर्शक, Video Viral

वहीं भाजपा ने हाल ही में हुए निकाय चुनाव में 391 मुस्लिम उम्मीदवारों को भी मैदान में खड़ा किया था, जिसमें भाजपा के 61 मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने जीत भी प्राप्त की. चेयरमैन की 5 सीटों पर भाजपा के मुस्लिम उम्मीदवारों को ही जीत मिली. इस तरह से भाजपा पासमंदा मुस्लिम परिवारों के दिलों में अपनी जगह बनाने के लिए लगातार उन पर भरोसा कर रही है और उनको साथ लेकर चलने की भी बात कर रही है. वहीं निकाय चुनाव के बाद ही भाजपा ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति रहे तारीख को भाजपा कोटे से विधान परिषद का सदस्य चुनकर एक बड़ा संदेश देने का काम किया.

इन जिलों से होकर गुजरेगी पसमांदा स्नेह यात्रा

1 अगस्त को यूपी के गाजियाबाद और बुलंदशहर में यात्रा पहुंचेगी.
2 अगस्त को हापुड़,मेरठ, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में यात्रा जाएगी.
4 अगस्त को बिजनौर और अमरोहा में यात्रा पहुंचेगी.
5 अगस्त को मुरादाबाद, रामपुर और बरेली में यात्रा जाएगी.
6 अगस्त को शाहजहांपुर, सीतापुर और लखनऊ में यात्रा पहुंचेगी.
7 अगस्त को बाराबंकी, गोंडा और बलरामपुर मे यात्रा जाएगी.
8 अगस्त को अयोध्या, सुल्तानपुर , अमेठी ओर प्रयागराज यात्रा जाएगी.
10 अगस्त को गोरखपुर, देवरिया और आजमगढ़ से होते हुए यात्रा बिहार में प्रवेश करेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर होगा ट्विशा शर्मा सुसाइड केस? सीबीआई ने सौंपी रिपोर्ट

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…

3 minutes ago

न्यायपालिका की छवि और सोशल मीडिया वायरल वीडियो! सुप्रीम कोर्ट ने लाइव स्ट्रीमिंग की नीति पर दिए बड़े संकेत

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो…

12 minutes ago

पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक, आर.के. सिन्हा का सफर थमा; 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बिहार के भोजपुर से निकलकर पत्रकारिता, कारोबार, समाजसेवा और राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने…

19 minutes ago

डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट: पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर सवाल!

Digital Personal Data Protection Act: हाल ही में डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) ने सुप्रीम…

34 minutes ago

बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत; खराब मौसम बना हादसे की वजह

उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम से लौट रहा एक हेलीकॉप्टर खराब मौसम के…

40 minutes ago

कैफे का नाम काशी…मेन्यू में बीफ और दीवार पर जिन्ना, यूपी के यूट्यूबर पर FIR से केरल में मचा बवाल

YouTuber Amrit Singh Darren: केरल में एक सोशल मीडिया वीडियो को लेकर बड़ा विवाद खड़ा…

46 minutes ago