देश

UP News: अनोखी राम भक्त, चिलचिलाती गर्मी भी न रोक सकी, 10 दिन 14 घंटे में नोएडा से दौड़कर पहुंची अयोध्या, रामलला के किए दर्शन

UP News: चिलचिलाती गर्मी में 21 साल की रामभक्त कोमल ने वो कारनामा कर दिया है जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. नोएडा के भोपुरा गांव की 21 साल की कोमल चंदेला किसी गाड़ी से नहीं बल्कि दौड़ लगाकर रामलला के दर्शन करने के लिए नोएडा से अयोध्या पहुंच गईं और फिर रामलला के दर्शन किए. बता दें कि उन्होंने नोएडा स्टेडियम से 12 जुलाई की शाम को दौड़ लगानी शुरू की और 23 जुलाई की सुबह दौड़ पूरी कर अयोध्या स्थित रामलला मंदिर पहुंच गईं और फिर रामलला के दर्शन किए. उन्होंने ये यात्रा 10 दिन और 14 घंटे में तय की.

कोमल जीत चुकी हैं कई दौड़

बता दें कि कोमल के दौड़कर आयोध्या पहुंचने को लेकर कहा जा रहा है कि शायद कोमल ने कोई मन्नत मांगी होगी, लेकिन ऐसा नहीं है. दरअसल कोमल को दौड़ने का शौक है. वह एक अच्छी रनर भी हैं और कई दौड़ जीत चुकी हैं और कई खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं. उन्होंने मैराथन में गोल्ड मेडल जीता था, लेकिन उन्हें अपनी नई पारी की शुरुआत एक लंबी दौड़ से करनी थी. इसीलिए उन्होंने सोचा कि क्यों न अयोध्या पहुंचकर वहां भगवान राम का आशीर्वाद लिया जाए और फिर क्या था उन्होंने ठान लिया और फिर नोएडा से 701 किलोमीटर दूरी तय कर अयोध्या के निर्माणाधीन मंदिर में पहुंचकर रामलला के दर्शन किए और फिर मंगलवार को उनकी वापसी हुई तो गांववालों ने उनका भव्य स्वागत किया.

ये भी पढ़ें– UP News: यमुना नदी में 50 फीट नीचे फटी इंडियन ऑयल कारपोरेशन की गैस पाइपलाइन, जोरदार धमाके से ग्रामीणों में दहशत 

6 लोगों की टीम के साथ प्रतिदिन लगाई 65 से 70 किमी दोड़

बता दें कि कोमल ने 6 लोगों की टीम के साथ प्रतिदिन 65 से 70 किलोमीटर की दौड़ लगाकर अयोध्या पहुंचीं थीं. अगर कोमल की एजुकेशन की बात करें तो वह चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से बीसीए फिजिकल एजुकेशन में सेकंड ईयर की छात्रा हैं. जानकारी सामने आ रही है कि, वह 2021 से दौड़ का अभ्यास कर रही हैं. यूनिवर्सिटी में भी वह दौड़ में कई बार गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं. उन्होंने गुड़गांव में हुई टफमैन मैराथन में भी गोल्ड मेडल जीता था. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, “मैं नोएडा के एक्सएलआरए बेस ग्राउंड कोच के साथ काफी समय से अभ्यास कर रही हूं.”

उन्होंने अपनी लम्बी दौड़ को लेकर बताया, “एक लम्बी दौड़ के लिए योजना बना रहे थे, इसलिए उन्होंने पहली लंबी दौड़ के लिए विजय पाने के लिए राम मंदिर तक माथा टेकने का लक्ष्य बनाया और इसके लिए एक दिन में 65-70 किलोमीटर का लक्ष्य रखा.” उन्होंने ये भी कहा कि, “उमस भरी गर्मी में रोज का लक्ष्य पूरा करना काफी संघर्ष भरा रहा, लेकिन रन के लिए दृढ इच्छा शक्ति और कोच राजेंद्र यादव की हौसला अफजाई से लक्ष्य पूरा करने में वह कामयाब रहीं.” इसी के साथ उन्होंने कहा कि उनके साथ छह लोगों की टीम रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

39 minutes ago

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

1 hour ago

Reliance Jio का टेलीकॉम सेक्टर में दबदबा: एयरटेल से 10 गुना ज्यादा रेगुलर मोबाइल यूजर्स जोड़े, एक्टिव सब्सक्राइबर्स भी बढ़े

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…

1 hour ago

भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर होगा ट्विशा शर्मा सुसाइड केस? सीबीआई ने सौंपी रिपोर्ट

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…

2 hours ago

न्यायपालिका की छवि और सोशल मीडिया वायरल वीडियो! सुप्रीम कोर्ट ने लाइव स्ट्रीमिंग की नीति पर दिए बड़े संकेत

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो…

2 hours ago

पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक, आर.के. सिन्हा का सफर थमा; 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बिहार के भोजपुर से निकलकर पत्रकारिता, कारोबार, समाजसेवा और राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने…

2 hours ago