निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर
Ayodhya: आयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर तेजी से आकार ले रहा है. मंदिर की छत निर्माण का कार्य लगभग पूरा होने की खबर सामने आ रही है. तो वहीं राम मंदिर के गर्भगृह समेत भूतल के परिसर की खूबसूरत कलाकृति और मनभावन नक्काशी लोगों को आकर्षित कर रही है तो इसी बीच राम भक्तों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. जनवरी में रामलला गर्भगृह में विराजमान हो जाएंगे. इसको लेकर तारीख भी तय कर दी गई है. इस मौके पर मुख्य यजमान के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे. वहीं जानकारी सामने आ रही है कि सितंबर तक राम मंदिर के भूतल, गर्भगृह तैयार कर दिया जाएगा.
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की भी विशेष तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. प्राण प्रतिष्ठा का समारोह 10 दिनों तक चलेगा. इस समारोह को 15 से 24 जनवरी तक पूरा कराया जाएगा. पहले चरण का काम इस साल दिसंबर तक पूरा करा लिया जाएगा. राम मंदिर का निर्माण तीन फेज में होना है. हालांकि, पहले फेज का कार्य पूरा होने के बाद अस्थायी मंदिर में विराजमान रामलला को उनके गर्भगृह में स्थापित कर दिया जाएगा. वहीं 24-25 जनवरी से रामलला का दरबार सामान्य भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा. इसके बाद रामलला भव्य मंदिर के गर्भगृह से भक्तों को दर्शन देंगे.
ये भी पढ़ें- Ashadha Purnima 2023: इस दिन है आषाढ़ माह की पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम मकर संक्रांति के अवसर पर शुरू किया जाएगा. यानी 15 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की शुभारम्भ होगा जो कि 25 जनवरी तक चलेगा. अयोध्या राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से जुड़ी टाइमलाइन के बारे में जानकारी साझा करते हुए बताया कि 24 जनवरी तक मंदिर में प्राण- प्रतिष्ठा का कार्यक्रम चलेगा. 24-25 जनवरी से भक्त नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला का दर्शन कर सकेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है. वह कार्यक्रम में मुख्य यजमान होंगे. उन्होंने ही इस मंदिर का शिलान्यास भी किया था.
नृपेंद्र मिश्रा ने आगे बताया कि अयोध्या में 7 से 10 दिनों का विशेष प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम का आयोजन वैश्विक स्तर पर होगा. इस आयोजन के जरिए मोदी सरकार राम मंदिर निर्माण को बड़े स्तर पर ले जाने की तैयारी में है. उन्होंने ये भी जानकारी दी कि विदेशी दूतावासों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के जरिए प्रवासी भारतीय भी रामलला के दर्शन कर सकेंगे.
ट्रस्ट सूत्रों की मानें तो रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए ट्रस्ट ने देश के टॉप के ज्योतिषियों से शुभ मुहूर्त निकलवा लिए हैं. ज्योतिषियों ने शुभ मुहूर्त में 21, 22, 24 और 25 जनवरी की तारीख बताई है. ट्रस्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो सकती है, क्योंकि यह सबसे उत्तम तारीख बताई जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…
गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…