देश

UP News: आजमगढ़ में भी प्रसव के नाम पर स्टाफ नर्स ने मांगे 1200 रुपए, 200 देने पर बोली 1000 से नहीं लूंगी कम, वीडियो हुआ वायरल

UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में प्रसव के नाम पर स्टाफ नर्सों द्वारा पैसे मांगने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला आजमगढ़ से सामने आया है. यहां पर एक स्टाफ नर्स ने 1200 की डिमांड की, लेकिन जब मरीज के परिजन 200 देने लगे तो बोली कि 1000 से कम नहीं लूंगी. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हाल ही में इसी तरह का मामला हरदोई से भी सामने आया था.

सीएम योगी प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त कराने और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भले ही लगातार छापेमारी कर स्वास्थ्य व्यवस्था की बेहतरी के लिए दिन-रात प्रयास कर रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य महकमा सुधरने का नाम नहीं ले रहा है. तमाम कार्रवाईयों के बाद भी सरकारी अस्पतालों में भ्रष्टाचार का खेल जारी है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात नर्स डिलिवरी कराने के बाद पैसा मांगने का वीडियो सामने आया है. वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात स्टाफ नर्स मंशा राय मरीज से 1200 की डिमांड कर रही है तो वहीं जब पीड़ित 200 रुपये देता है तो 1000 से कम न लेने की बात करते हुए चली जाती है. प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में ये सब तब हो रहा है, जब प्रदेश सरकार सरकारी अस्पतालों में दवा, इंजेक्शन नि:शुल्क मरीजों को दे रही है. स्थानीय लोगों ने मीडिया को जानकारी दी कि स्टाफ नर्स मंशा राय विगत 10 वर्षों से तैनात है और इसी तरह का भ्रष्टाचार का खेल अस्पताल में चल रहा है, जिससे मरीज पीड़ित है.

ये भी पढ़ें- UP News: हरदोई में प्रसव के नाम पर सरकारी अस्पताल में वसूला जा रहा पैसा, महिला स्वास्थ्यकर्मी का पैसे लेते वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कम्प

CMO ने कहा नहीं मिली है जानकारी

वहीं इस मामले में जिले के सीएमओ ने मीडिया से दो टूक भाषा में बात करते हुए कहा कि, वीडियो अभी नहीं देखा है. जानकारी मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी. तो वहीं हरदोई में भी हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें प्रसव के नाम पर मरीज के परिजनों से पैसा मांगा गया था. बताते हैं कि यहां पर मरीजों से 500 से लेकर 5 हजार तक वसूला जा रहा है. हालांकि इस मामले में जांच जारी है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

28 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

41 minutes ago

कुपोषण के खिलाफ अदाणी फाउंडेशन का बड़ा अभियान…! सोनभद्र में ICDS की जुगलबंदी से की गई 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग

सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…

46 minutes ago

नवरात्रि पर प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…

59 minutes ago

‘उनका जीवन हर कार्यकर्ता…’, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर अमित शाह का नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…

1 hour ago