देश

UP News: फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर रोजेदारों ने पढ़ी नमाज, हिन्दू महासभा ने सुंदर काण्ड पाठ की दी धमकी

UP News: रेलवे प्लेटफार्म पर नमाज अदा करने का एक और मामला सामने आ रहा है और इसको लेकर फिर विवाद खड़ा हो गया है. नमाज की तस्वीरें वायरल होने के बाद हिंदू महासभा ने उसी जगह पर सुंदरकांड का पाठ करने की धमकी दी है. फिलहाल 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ नमाज पढ़ने को लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है.

जानकारी सामने आ रही है कि, उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर कुछ रोजेदारों द्वारा सामूहिक नमाज पढ़े जाने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इसी के बाद हिन्दू महासभा ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर आरपीएफ चौकी पर प्रदर्शन किया और दोषियों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की. हिन्दू महासभा युवा के प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने चौबीस घंटे का अल्टीमेटम देते हुए अन्यथा की स्थिति में उसी स्थान पर सुन्दर काण्ड का पाठ करने का ऐलान कर दिया है.

बता दें कि दिल्ली जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस पर सवार यात्री प्रवीन मिश्रा ने कुछ फोटो ट्वीट कर फर्रुखाबाद जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 04 पर कुछ रोजेदारों द्वारा नमाज पढ़े जाने की जानकारी दी. प्रवीन मिश्रा के इस ट्वीट के वायरल होने पर हिन्दू महासभा के नेताओं में उबाल आ गया है. हालांकि रेलवे स्टेशन प्रशासन का कहना है कि इस तरह का कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है. वहीं सार्वजनिक स्थान पर सामूहिक नमाज पढ़े जाने से आक्रोशित हिन्दू महासभा युवा के प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा अपने साथियों के साथ स्टेशन पर जा धमके और फिर हिन्दू नेताओं की आरपीएफ और जीआरपी के इंस्पेक्टरों से काफी देर तक नोंक झोंक होती रही. हिन्दू नेताओं ने अधिकारियों को कार्रवाई के लिए 24 घंटे का समय दिया है. अन्यथा की स्थिति में उसी स्थान पर सुंदरकाण्ड का पाठ करने का ऐलान कर दिया है.

ये भी पढ़ें- UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले अखिलेश से मिले बसपा सांसद रितेश पाण्डेय, अटकलों का बाजार गर्म, मायावती को लग सकता है तगड़ा झटका

बता दें कि कुछ माह पहले ही सार्वजनिक स्थानों पर नमाज अदा करने के तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. यह सिलसिला लखनऊ के लुलु मॉल से शुरू हुआ था. इसके बाद से इस तरह की घटनाएं पर कईयों पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने को लेकर कार्रवाई की गई थी. इस मामले में 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. बताया जा रहा है कि 30 अज्ञात लोग रेलवे स्टेशन के महिला प्रतिक्षालय के सामने प्रतिबंधित क्षेत्र में सार्वजनिक स्थल पर नमाज अदा कर रहे थे, जिसके यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च में लेंगे हिस्सा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को हरियाणा के करनाल में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ'…

7 minutes ago

लो जी…अमेरिका में भी हो गया वोट चोरी, मिडटर्म में हार के बाद गम में ट्रंप, बोले- बैलेट से चुनाव होता तो जीत जाते

Donald Trump: मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने…

13 minutes ago

NEET PG 2027: अब पर्सेंटाइल का झंझट खत्म! नीट पीजी 2027 में ऑल इंडिया रैंक से तय होंगे दाखिले, जानें क्या बदला

NEET PG 2027: नीट पीजी 2027 के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव; अब पर्सेंटाइल की…

13 minutes ago

विकसित भारत @2047 की तैयारी तेज, पीएम मोदी आज करेंगे नीति आयोग के नए नेतृत्व के साथ अहम बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को नीति आयोग के नवनियुक्त नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे. इस…

15 minutes ago

धर्म की रक्षा सत्य और परिवार की रक्षा मनुष्य के सदाचार से होती है, प्रधानमंत्री मोदी ने शेयर किया सुभाषित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा…

22 minutes ago