देश

UP News: मुठभेड़ के बाद सहारनपुर पुलिस ने 4 डकैतों को किया गिरफ्तार, घरों का दरवाजा खटखटाकर खाना मांगने के बहाने वारदात को देते थे अंजाम

विकास कपिल

Saharanpur: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां की देवबंद पुलिस के साथ डकैतों के गिरोह की मुठभेड़ हुई है. इसके बाद पुलिस ने 4 डकैतों को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि ये डकैत लोगों के घरों के दरवाजे खटखटाकर खाना मांगने के बहाने वारदात को अंजाम देते थे. इन लोगों का आतंक सहारनपुर से लेकर शामली, मुजफ्फरनगर तक था. डकैतों के पास से पुलिस ने ढेर सारा सामान और अवैध हथियार बरामद किए हैं.

जानकारी के मुताबिक, सहारनपुर की देवबंद पुलिस ने डकैतों के एक ऐसे गिरोह को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है, जो लोगों के घरों के दरवाजे खटखटाकर खाना मांगने के बहाने घरों में डकैती डाला करता था. गिरोह के लोग सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर में पहले कई वारदात को अंजाम दे चुके हैं.

बताया जा रहा है कि देर रात जब गिरोह के सदस्य डकैती का सामान आपस में बांट रहे थे. एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने बताया कि इसकी भनक लगने के बाद डकैतों की घेराबंदी की गई तो उन्होंने पुलिस की टीम पर फायर झोंक दिया. इस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की. दोनों तरफ से कई राउंड की फायरिंग के बाद पुलिस ने 4 डकैतों को मौके से गिरफ्तार कर लिया.

पढ़ें ये भी- Wrestler Protest: “देश में चल रही तानाशाही, 2024 चुनाव से पहले शुरू करेंगे नया आंदोलन”, पहलवानों के समर्थन में उतरे राकेश टिकैत की चेतावनी

इसके बाद आरोपियों के पास से पुलिस ने डकैती में लुटा गया सामान व अवैध हथियार भी जब्त किए. बताया जा रहा है कि आरोपी रात के अंधेरे में ग्रामीण इलाकों में घरों के दरवाज़े खटखटाया करते थे और खाना मांगने के बहाने घर के लोगो को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया करते थे. सहारनपुर के एसएसपी डॉ विपिन ताड़ा ने देवबन्द पुलिस को इस गुड़ वर्क के लिए इनाम देने की घोषणा की है. वहीं डकैतों के गिरफ्तार होने के बाद इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है. बताया जा रहा है कि इन डकैतों ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा था. लोगों में खौफ का आलम ऐसा था कि रात-रात भर जागकर लोग अपने घरों की रखवाली करते थे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

49 seconds ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

2 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

59 minutes ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

1 hour ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

1 hour ago