देश

UP News: अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन के कोच से निकला धुआं, मची भगदड़, आरपीएफ ने ऐसे यात्रियों को निकाला बाहर

UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली जंक्शन पर यात्रियों के बीच उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली अवध आसाम एक्सप्रेस के कोच एस-2 से अचानक धुआं निकलने लगा. इसके बाद यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई. शोर सुनकर आरपीएफ कोच के अंदर पहुंची और समझदारी दिखाते हुए तुरंत कोच को खाली कराया. इस दौरान मची भगदड़ में कई यात्रियों को चोटें भी आई. सूत्रों के मुताबिक, कोच से धुआं निकलने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची. इसी के साथ ही सीएफओ चंद्र मोहन शर्मा के साथ ही सीओ श्वेता यादव भी टीम से साथ पहुंच गईं. इसके बाद टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया तो एक बैग मिला, जिसमें कुछ पटाखे रखे हुए थे और उसी से धुआं निकल रहा था. वहीं RPF ने बैग को कब्जे में ले लिया है औऱ उस यात्री की खोज में जुट गई है, जिसका बैग था. हालांकि अभी तक उसका पता नहीं लग सका है.

ये भी पढ़ें- UP News: पाकिस्तान से फंडिंग के बड़े नेटवर्क का ATS ने किया खुलासा, हैंडलर ने भेजे 70 लाख, बिहार का कनेक्शन आया सामने

आरपीएफ ने बैक के मालिक को लेकर यात्रियों से पूछताछ भी की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका है. तो वहीं कोच में धुआं निकलने की खबर पर यात्रियों ने बार-बार चेन पुलिंग की थी और धुआं निकलने की खबर के बाद मची भगदड़ में कई यात्रियों के बैग इधर-उधर रेल ट्रैक पर गिर गए थे, तमाम जूते-चप्पल भी इधर-उधर बिखरे नजर आ रहे थे. वहीं कई मोबाइल फोन भी पड़े मिले, जिससे साफ जाहिर होता है कि धुएं की घटना को लेकर यात्रियों के बीच किसी बड़ी घटना की आशंका को लेकर कितना भय था. खबर सामने आ रही है कि भगदड़ में 10-15 यात्री घायल हो गए तो कई बच्चों को चोट भी आई थी. ट्रेन में बैग मिलने के बाद करीब डेढ़ बजे रवाना कर दिया गया. इसी के साथ ही आरपीएफ के एसआई और सिपाहियो को भी ड्यूटी पर लगा दिया गया ताकि मार्ग में किसी तरह की भी घटना होने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित किया जा सके.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

सिर्फ 15 घंटे का AI मॉड्यूल बदलेगा सरकारी स्कूल के बच्चों की सोच, बिना कोडिंग के बनेंगे फ्यूचर के प्रॉब्लम सॉल्वर

15 घंटे का AI लर्निंग मॉड्यूल सरकारी स्कूल के छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग…

18 minutes ago

योगी सरकार का बड़ा फैसला: माध्यमिक और बेसिक शिक्षा के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मिलेगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा, 1.70 लाख परिवारों को लाभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग…

30 minutes ago

चक्रवात अर्णव के चलते झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी, रांची में KG से 12वीं तक की कक्षाएं हुई स्थगित

चक्रवात 'अर्णव' के कारण झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी…

33 minutes ago

दिवाली-छठ पर टिकट की टेंशन खत्म, रेलवे ने 30% बढ़ाईं स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी रूट लिस्ट

Northern Railway Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वालों के लिए बड़ी…

56 minutes ago

सब भगवान भरोसे…11 हजार का इंजेक्शन 1.30 लाख में क्यों? केंद्र को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

कैंसर दवाओं की मनमानी कीमतों पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट…

1 hour ago