देश

UP Politics: ठग किरण भाई पटेल को लेकर अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना, बोले- ये देश की सुरक्षा से खिलवाड़

Kiran Bhai Patel: गुजराती ठग किरण भाई पटेल की गिरफ्तारी के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है. सपा प्रमुख ने ट्वीट करते हुए कहा है कि, “गुजरात के नकली ऑफ़िसर किरण भाई पटेल को सिक्योरिटी देते समय कोई जाँच नहीं की गई, ये देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है. इस गंभीर मसले पर ऊपर बैठे ज़िम्मेवार लोगों पर सख़्त-से-सख़्त कार्रवाई करके उनको तत्काल प्रभाव से नौकरी से हटाया जाए और दंडित किया जाए.”

हाल ही में गुजरात के अहमदबाद में रहने वाले किरण भाई पटेल नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया है. उसने जम्मू-कश्मीर में खुद को अतिरिक्त निदेशक, पीएमओ बताया था. इसके बाद वह Z प्लस सिक्योरिटी के साथ बॉर्डर तक घूम आया था. इस सम्बंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेपरवाह घूमता नजर आ रहा है. फिलहाल गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है.

पढ़ें इसे भी- Lucknow News: अब ATM से निकलेगा गेहूं-चावल, घटतौली से मिलेगी राहत, राजधानी में शुरू हुआ पहला ग्रेन एटीएम

जालसाजी के कई कारनामे दर्ज हैं किरन के नाम

मीडिया सूत्रों की मानें तो इस वक्त नेशनल स्तर पर सुर्खियां बटोर रहा ठग किरण भाई पटेल जालसाजी के कई कारनामों को अंजाम दे चुका है. किरण पटेल का अहमदाबाद के मणिनगर इलाके में घोड़ासर में आलीशान बंगला है. किरण पटेल के खिलाफ वड़ोदरा में एफआईआर भी दर्ज की गई है. यह एफआईआर उसके खिलाफ नवरात्र फेस्टिवल में धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में दर्ज कराई गई थी. तब पुलिस ने उसे करीब डेढ़ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में अरेस्ट भी किया था. अपनी पहचान बदलने वाला किरण पटेल इतना शातिर है कि हर किसी को अपने झांसे में ले लेता है. इनमें नेता से लेकर पुलिस साधु-संत भी शामिल हैं.

बता चुका है खुद को पीएमओ ऑफिसर

किरण पटेल खुद को पीएमओ ऑफिसर बताकर श्रीनगर में वीआईपी ट्रीटमेंट के साथ भ्रमण कर चुका है. कहा जा रहा है कि अब इस बड़े मामले में गिरफ्तार होने के बाद उसकी जालसाजी के कई और केस सामने आ सकते हैं. बताया जा रहा है कि वह कई नेताओं व मंत्रियों के सम्पर्क में रहता था. इसी का फायदा उठाकर वह टिकट दिलाने और ट्रांसफर-पोस्टिंग जैसे काम करवाने का भी झांसा देता आया है. वहीं गिरफ्तारी के बाद मीडिया में किरण के खिलाफ चल रही खबरों के बाद उसकी पत्नी मालिनी ने बचाव करते हुए कहा है, “मेरे पति इंजीनियर हैं और मैं डॉक्टर. मेरे पति वहां विकास कार्य के लिए गए थे और कुछ नहीं.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

18 minutes ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

21 minutes ago

देवरिया में खाकी को महिलाओं ने घेरा, 15 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम से झड़प

देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…

24 minutes ago

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

52 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

55 minutes ago