खेल

IPL 2023: कौन तोड़ेगा ‘Universe Boss’ के 175 रन के सर्वश्रेष्ठ स्कोर का रिकॉर्ड? गेल ने दिया जवाब

Chris Gayle-KL Rahul: वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. गेल में भले ही वनडे और टेस्ट में फॉर्म की कमी रही हो, लेकिन वह टी20 क्रिकेट में ‘यूनिवर्स बॉस’ कहे जाने वाले हैं और इस बात की गवाही उनके रिकॉर्ड खुद देते हैं. T20 क्रिकेट में गेल (Chris Gayle) ने 462 मैचों में 22 शतकों के साथ 14,562 रन बनाए हैं और सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम पर दर्ज है. गेल ने IPL 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 66 गेंदों पर नाबाद 175 रन की पारी आरसीबी के लिए खेली थी.

टी-20 फॉर्मेट हाईएस्ट स्कोरर

एरोन फिंच (172), हैमिल्टन मसाकाद्जा (162 *), ब्रेंडन मैकुलम (158 *) और हाल ही में डेवाल्ड ब्रेविस (162) उनकी पारी के करीब तो आए थे, लेकिन उनकी सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए थे.

ये भी पढ़ें: वनडे क्रिकेट के फ्यूचर पर उठ रहे सवालों के बीच Sachin Tendulkar ने दिया नया ‘आइडिया’, क्या विचार करेगा ICC?

कौन तोड़ेगा ‘Universe Boss’ के 175 रन के सर्वश्रेष्ठ स्कोर का रिकॉर्ड?

‘लीजेंड स्पीक’ पर जियोसिनेमा के साथ बातचीत में गेल ने एक स्टार बल्लेबाज को चुना, जो उनका रिकॉर्ड तोड़ सकता है. हालांकि, गेल ने न तो जोस बटलर को चुना और न ही सबसे छोटे प्रारूप के नंबर-1 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को. गेल ने केएल राहुल का नाम लेते ही सभी को चौंका दिया. आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के लिए राहुल के साथ खेल चुके गेल ने कहा कि राहुल में ऐसा करने की क्षमता है और अगर वह बड़ा शतक बनाते हैं तो वह उपलब्धि हासिल कर सकते हैं क्योंकि जब वह मैदान में उतरते हैं तो वह वास्तव में खतरनाक होते हैं. गेल ने कहा कि रिकॉर्ड टूटने के लिए ही बनते हैं और आखिर में ऐसा ही होगा. यह कब होगा? कोई नहीं जानता, लेकिन गेल ने आश्वासन दिया कि रिकॉर्ड तोड़ने के लिए है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

दिवाली के बाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, भोपाल से दिल्ली ट्रायल ट्रांसफर की मांग; CBI के हलफनामे पर आरोपी पक्ष ने उठाए सवाल

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…

13 minutes ago

BS-VI नियमों पर वकीलों को बड़ी राहत, कोर्ट के कार्यदिवसों में चला सकेंगे पुरानी गाड़ियां; जानें नया आदेश

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…

46 minutes ago

दिल्ली-NCR की हवा हुई और जहरीली, GRAP-3 लागू; निर्माण कार्यों और पुरानी गाड़ियों पर सख्ती

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…

48 minutes ago

पंजाब में चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, 1,500 से ज्यादा यात्रियों की बची जान; चार कोच प्रभावित

पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…

1 hour ago

200 करोड़ के सुकेश ठगी केस में नोरा फतेही का बयान दर्ज, 30 नवंबर को फिर होगी पेशी; जैकलीन भी गवाह

Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…

2 hours ago