देश

UP News: बुजुर्ग को दो कोबरा सांपों ने डसा तो दोनों को डिब्बे में बंद कर पहुंच गया अस्पताल

देवेंद्र सिंह

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. यहां पर एक बुजुर्ग दो सांपों को डिब्बे में बंदकर अस्पताल पहुंच गए. बताया जा रहा है कि सांप ने बुजुर्ग को काट लिया था. इसके बाद उन्होंने सांप को डिब्बे में बन्द कर दिया. जानकारी सामने आ रही है कि बुजुर्ग के घर में बार-बार सांप निकल रहे थे, जिससे वह तंग आ गए थे. इसी दौरान सांप को उन्होंने पकड़ने की कोशिश की तो एक ने उनको काट लिया. फिर बुजुर्ग व्यक्ति ने दोनों को पकड़ कर डिब्बे में बंद कर लिया और खुद का इलाज कराने के लिए सांपों को अस्पताल लेकर पहुंच गए.

आए दिन निकलते हैं बुजुर्ग के घर में सांप

ये मामला हरदोई के शाहाबाद थाना क्षेत्र के वासित नगर गांव से सामने आया है. जिला अस्पताल में डॉक्टर ने देखा तो हैरान रह गये. इसके बाद बिना समय गंवाए चिकित्सक ने बुजुर्ग को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है. जानकारी सामने आई है कि श्रीश चंद्र द्विवेदी के घर में आये दिन सांप निकल रहे थे, जिन्हे वो पकड़ कर घर के बाहर छोड़ देते थे. आज भी श्रीश चन्द्र के घर के बाहर उस समय दो कोबरा सांप निकले थे.

ये भी पढ़ें- UP News: मथुरा और सहारनपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक लाख और 50 हजार के इनामी बदमाशों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

इसी दौरान वे सांपों को पकड़ने की कोशिश करने लगे तो सांप ने उन्हें काट लिया लेकिन फिर भी श्रीश चन्द्र डरे नहीं और दोनों सांप को पकड़ कर एक डिब्बे में बन्द कर दिया. इसके बाद शाहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए और डॉक्टर को पूरी घटना के बारे में बताया. हालांकि डॉक्टर ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें भर्ती कर लिया और उनका इलाज शुरू कर दिया है. फिलहाल हरिश्चंद्र की हालत सामान्य बनी हुई है. वही पूरे मामले में सीएससी पर मौजूद डॉक्टर धर्मेंद्र का कहना है कि श्रीश चंद का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति सामान्य है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

5 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

7 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

8 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

8 hours ago