देश

UP NEWS: यूपी के इन दो जगहों के नाम भी बदले गए, योगी सरकार ने भेजा था गृह मंत्रालय को प्रस्ताव

UP NEWS: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद कई जगहों के नाम बदले जा चुके हैं. इसी कड़ी में अब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश के दो और स्थानों के नाम बदलने पर अपनी मंजूरी दे दी है. इन जगहों के नाम बदले जाने को लेकर मंत्रालय के एक अधिकारी ने मंगलवार को ये जानकारी दी है. इन जगहों के नाम बदलने की सिफारिश भी उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा की गई थी. ये दोनों जगह यूपी के गोरखपुर और देवरिया जिले में हैं.

इन जगहों के बदले गए हैं नाम

मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर जिले में नगर पालिका परिषद मुंडेरा बाजार का नाम बदलते हुए अब चौरी-चौरा कर दिया गया है. वहीं देवरिया जिले के तेलिया अफगान गांव का नाम भी बदल दिया गया है. इस गांव का नाम अब तेलिया शुक्ला कर दिया गया है. नाम बदलने पर अपनी सहमति देते हुए गृह मंत्रालय ने एनओसी भी जारी कर दिया है.

इस प्रक्रिया के द्वारा बदला जाता है नाम

नाम बदलने का फैसले यूपी सरकार द्वारा लेने के बाद इसका प्रस्ताव गृह मंत्रालय के पास भेजा गया था. गृह मंत्रालय नाम परिवर्तन के प्रस्तावों पर संबंधित एजेंसियों की सलाह के बाद मौजूदा दिशानिर्देशों के अनुसार विचार करता है. इसके सहमति मिलने के बाद ही नाम बदलने की प्रक्रिया पर अंतिम मुहर लगती है. इन दोनों जगहों के नाम बदलने पर भी गृह मंत्रालय ने अपनी मुहर लगा दी है.

इसे भी पढ़ें: UP Nikay Chunav: हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, बिना OBC आरक्षण के होगा यूपी में निकाय चुनाव, लखनऊ बेंच ने तत्काल चुनाव कराने का दिया निर्देश

इससे पहले इन जगहों के नाम भी बदले जा चुके हैं

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की एक पहचान जगहों के नाम बदलने को लेकर भी बनती जा रही है. योगी आदित्यनाथ की सरकार में इससे पहले भी नाम बदले जा चुके हैं. इनमें इलाहाबाद शहर का नाम बदल कर जहां प्रयागराज किया जा चुका है, वहीं मुगलसराय रेलवे स्टेशन और जगह का नाम बदलकर पं. दीन दयाल उपाध्याय किया गया.

इनके अलावा फैजाबाद जिले को अयोध्या कर दिया गया. हाल-फिलहाल अलीगढ़ के नाम बदलने की भी चर्चाएं चल रही हैं. जानकारी के अनुसार इसका नाम बदलकर हरीगढ़ करने की मांग की जा रही है.

Rohit Rai

Recent Posts

चीन की घटती आबादी: भारत के लिए नया भू-राजनीतिक खतरा?

मिडिल ईस्ट फोरम के विशेषज्ञों के अनुसार, चीन की घटती आबादी और जनसांख्यिकीय संकट भारत…

11 minutes ago

होर्मुज में बर्बाद हुआ तेल: भारत का होता तो कब तक थमता देश? रेल, रसोई, सड़क, फ्लाइट से समझें आंकड़े

Hormuz Strait Tanker Explosion: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर एक विशाल तेल…

27 minutes ago

अंतरिक्ष में चमकेगा भारत! 2563 करोड़ के GSAT-7C प्रोजेक्ट से मजबूत होगी वायुसेना

भारत अपनी सैन्य ताकत को अंतरिक्ष तक बढ़ा रहा है. रक्षा मंत्रालय ने 2,563 करोड़…

28 minutes ago

‘सेवा ही साधना है’, नवरात्रि पर गौतम अदाणी ने लिया गुरुदेव का आशीर्वाद, समाज सेवा पर दिया जोर

नवरात्रि के अवसर पर गौतम अदाणी ने दक्षिण गुजरात के श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर का…

34 minutes ago

लखनऊ में ‘सनातन विरोधी रावण’ पोस्टर से सियासी बवाल; अतीक-अखिलेश-राहुल एक साथ, मस्क-सोरोस तक निशाने पर

UP News: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पोस्टर वार तेज हो…

47 minutes ago

क्रिकेट इतिहास का काला दिन: पिच विवाद के बाद भड़की भीड़, हैदराबाद टेस्ट में जमकर हुई थी तोड़फोड़

18 अक्टूबर 1969 को हैदराबाद के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट के दौरान…

57 minutes ago